Delhi Katra Expressway: वैष्णो देवी के भक्तों के लिए गुड न्यूज, जानें नए एक्सप्रेसवे पर कितना लगेगा टोल टैक्स?

Delhi Amritsar Katra Expressway: हरियाणा में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे शुरू हो गया है। इस पर बने टोल बैरियर पर वसूले जाने वाले टोल टैक्स की दरें भी जारी हो गई हैं। आइए जानते हैं कि हरियाणा से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे पर लोगों को कितना टोल टैक्स देना होगा?

Delhi Amritsar Katra Expressway

Delhi Amritsar Katra Expressway

विज्ञापन

Delhi Katra Expressway Haryana Section Opened: मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए गुड न्यूज है। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे अब हरियाणा में भी चालू हो गया है। लोग अब हरियाणा से होते हुए भी जम्मू कश्मीर जा सकेंगे। वहीं एक्सप्रेसवे पर हरियाणा में पड़ने वाले टोल बैरियर पर वसूले जाने वाले टोल टैक्स की दरें भी जारी कर दी गई है।

वहीं जब एक्सप्रेसवे पूरी तरह से चालू हो जाएगा तो इससे लोगों को फायदा होगा, क्योंकि यह एक्सप्रेसवे कटरा और वैष्णो देवी मंदिर तक पहुंचने का सबसे आसान रास्ता होगा। हरियाणा में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा नवंबर 2024 में ही जनता के लिए चालू हो गया था, लेकिन टोल की दरें अब लागू की गई हैं।

विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के बारे में खास बातें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे की लंबाई 669 किलोमीटर है और यह 4 लेन एक्सप्रेसवे है। यह दिल्ली को जम्मू कश्मीर और मां वैष्णो देवी तीर्थस्थल से सीधे जोड़ेगा और यह अमृतसर से होकर गुजरेगा। दिल्ली के पास बहादुरगढ़ सीमा से शुरू होकर एक्सप्रेसवे हरियाणा और पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर तक जाएगा। लोगों के लिए अब तक 135 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे खुल चुका है।

एक्सप्रेसवे के खोले गए हिस्सों में बने टोल बैरियर पर टोल की वसूली प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। हरियाणा में एक्सप्रेसवे कुंडली, मानेसर और पलवल से होते हुए पंजाब बॉर्डर तक जाएगा। पंजाब में करीब 261 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माणा होना बाकी है। वहीं एक्सप्रेसवे बनने के बाद वैष्णो देवी की यात्रा का समय 14 घंटे से घटकर 6 घंटे हो जाएगा। दिल्ली-अमृतसर की दूरी 405 किलोमीटर (252 मील) हो जाएगी और यात्रा 8 घंटे से घटकर 4 घंटे की होगी।

विज्ञापन

हरियाणा में एक्सप्रेसवे पर टोल दरें

हरियाणा में कुंडली-मानेसर-पलवल-कैथल में बने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों को एकतरफा यात्रा के लिए 240 रुपये और दोनों तरफ की यात्रा के लिए 360 रुपये शुल्क देना होगा। लाइट वेट कमर्शियल व्हीकल्स को एक तरफ के 385 रुपये और दोनों तरफ के 580 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन

डबल एक्सल वाली बसों और ट्रकों के लिए एक तरफ का किराया 805 रुपये और दोनों तरफ का किराया 1210 रुपये होगा। ट्रिपल एक्सल वाले वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 880 रुपये और दोनों तरफ का शुल्क 1310 रुपये है। होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ