मनाली में फंसे 1000 से ज्यादा वाहन, क्रिसमस-न्यू ईयर मनाने जाएं तो जरा संभलकर, पढ़ें IMD का अलर्ट

Atal Tunnel Rohtang Traffic Jam: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण मनाली में पर्यटक फंसे हुए हैं, जिस वजह से सोलंगनाला से अटल टनल तक भारी जाम लगा हुआ है। ऐसे में अगर क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए हिमाचल जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें।

Atal Tunnel Rohtang Traffic Jam

Atal Tunnel Rohtang Traffic Jam

Himachal Snowfall Latest Update: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है और पहाड़ बर्फ की चादर ओढ़ चुके हैं। वहीं खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने, क्रिसमस मनाने और न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए टूरिस्ट मनाली पहुंच रहे हैं, लेकिन बर्फबारी के कारण सड़कें ब्लॉक हो चुकी हैं। इस वजह से मनाली में भारी जाम लगा है। 1000 से ज्यादा वाहन सड़कों पर फंसे हुए हैं और लोग परेशान हैं।

विज्ञापन

खासकर सोलंग नाला के आस-पास और अटल टनल के अंदर भारी जाम लगा है। अटल टनल के साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक टूरिस्ट सड़कों पर जाम में फंसे हैं। पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फंसे वाहनों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर कहीं-कही बारिश के कारण परेशानी हो रही है। बारिश-बर्फबारी के कारण इस समय हिमालच में 2 नेशनल हाईवे समेत 30 सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन

हिमाचल के यह इलाके बर्फबारी से लदे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन का दौर है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है। इसलिए देशभर से टूरिस्ट दोनों इवेंट सेलिब्रेट करने के लिए हिमाचल का रुख कर रहे हैं। सोमवार को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। 2 इंच से लेकर 6-7 इंच तक बर्फ बिछ चुकी है। शिमला में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई और 2 से 3 इंच बर्फ गिरी।

विज्ञापन

सोमवार को 8 जिलों लाहौल स्पीति, ​कुल्लू, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर में बर्फबारी हुई, जिसे देखने के लिए टूरिस्टों ने पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल पर ​​​​​टूरिस्टों का जमावड़ा लगा हुआ है, जिससे ट्रैफिक जाम हुआ। शिमला के कुफरी, ग्रीन-वैली और महासू पीक में टूरिस्ट बर्फबारी का आनंद उठाते और नाचते गाते दिखे।

विज्ञापन

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा?

मीडिया रिपोट के अनुसार, 26 दिसंबर की रात जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, उसके असर से 27 और 28 दिसंबर को हिमाचल में अच्छी बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल के शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा जिले में पहाड़ों पर बर्फबारी हुई।

शिमला के कुफरी, जाखू, नारकंडा, कुल्लू के सोलंग नाला, लाहौल-स्पीति के कोकसर, रोहतांग टनल और सिस्सू में सबसे ज्यादा हिमपात हुआ। इससे पर्यटक होटलों में एडवांस बुकिंग करने लगे हैं। शिमला में पिछले सप्ताह 25 से 30 प्रतिशत ऑक्युपेंसी थी। सोमवार को यह 50 से 60 प्रतिशत हो गई। अगले 2 हफ्ते तक ऑक्युपेंसी 90 से 100 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ