ऑपरेशन सिंदूर के बाद लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई का प्रमोशन, मिला ये पद

Lt Gen Rajiv Ghai Promotion : पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया था। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को प्रमोशन मिला।

Rajiv Ghai

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई का हुआ प्रमोशन। (ANI)

Lt Gen Rajiv Ghai Promotion : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने हमले की नापाक कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को प्रमोशन मिला।

विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को पदोन्नत किया गया है। भारत सरकार ने राजीव घई को डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्ति किया। भारतीय सेना के सभी परिचालन कार्यक्षेत्र सेना के उप प्रमुख (सुरक्षा) को रिपोर्ट करते हैं। साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) का कार्यभार संभालते रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर राजीव घई के प्रमोशन की जानकारी दी। इसे लेकर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इंडिया आर्मी और खुफिया एजेंसी सहित अन्य अहम डिपार्टमेंट के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (स्ट्रैटजी) के पद बनाए गए हैं। इंडियन आर्मी के अहम पदों में से यह एक महत्वपूर्ण पोस्ट है।

कई बड़े अभियानों को लीड़ कर चुके हैं लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई

आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई कुमाऊं रेजीमेंट के सीनियर ऑफिसर हैं। उन्होंने इंडियन आर्मी में सर्विस के दौरान कई बड़े ऑपरेशन को लीड किया। DGMO की जिम्मेदारी निभाने से पहले वे चिनार कोर के GOC रह चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कई अभियानों में उनकी अहम भूमिका रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ