देश में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर 503 रुपये में मिल रहा है। यह जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने लोकसभा में दी। उन्होंने कहा कि पीएम उज्जवला योजना के तहत 503 रुपये में 10 करोड़ से अधिक परिवारों को सब्सिडी वाला सिलेंडर मिल रहा है। बता दें कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1 मार्च को तेल कंपनियों ने काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी की थी। अगस्त 2024 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये, कोलकाता मे 829 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये है।
60 प्रतिशत गैस आयात करता है भारत
लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि भारत घरेलू एलपीजी खपत का लगभग 60 प्रतिशत आयात करता है। देश में एलपीजी की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार की कीमत से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमत में 63 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सरकार सस्ते दरों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है।
ये भी पढ़ेंः गुड न्यूज! बार में महिलाओं के काम करने पर लगी रोक हटी, देश के इस राज्य में विधेयक पारित
कुछ राज्य सरकारें भी दे रही सब्सिडी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार अगस्त 2023 से 903 रुपये वाला गैस सिलेंडर 503 रुपये में दे रही है। मंत्री ने आगे कहा कि 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर आज 803 रुपये में मिल रहा है। जबकि पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को यह सिलेंडर 503 रुपये में मिल रहा है। इस योजना से देशभर के 10.33 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा कुछ राज्य सरकारें एलपीजी रिफिल पर अतिरिक्त सब्सिडी दे रही हैं।
ये भी पढ़ेंः गुड न्यूज! अब 24 घंटे खुलेंगी दुकानें, देश के इस राज्य में जारी हुआ सरकारी फरमान
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
19 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
56 mins ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
1 hr agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
1 hr agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
3 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
10 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines