गुड न्यूज! अब 24 घंटे खुलेंगी दुकानें, देश के इस राज्य में जारी हुआ सरकारी फरमान

लोग अब 24 घंटों में किसी भी समय खरीदारी कर सकेंगे। क्योंकि अब दुकानें 24 घंटे खुलेंगी। एक राज्य में 24 घंटे दुकानें खोलने का आदेश जारी हो गया है। नोटिफिकेशन जारी करके दुकानें खोलने को कह दिया गया है, लेकिन 2 जगहों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

Assam CM Himanta Biswa Sarma

CM Himanta Biswa Sarma (File Photo)

देश के एक राज्य में 24 घंटे दुकानें खोलने का आदेश जारी हुआ है। असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने यह आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके बताया कि अब गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और सिलचर में दुकानें 24 घंटे खुली होंगी। श्रमिकों के अधिकारों और सुविधाओं से समझौता किए बिना दुकानें खोली जा सकेंगे, लेकिन यह निर्णय शराब की दुकानों और बार के लिए लागू नहीं है।

विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री बिस्वा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी मंत्रिपरिषद ने एक नीति को मंजूरी दी है, जिसके तहत राजधानी गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ और सिलचर शहर में शराब की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे खुले रहेंगे।

विज्ञापन

शिफ्टों की संख्या भी बढाई गई

मुख्यमंत्री सरमा ने अन्य शहरों में दुकानों को सुबह 2 बजे तक खोलकर रखने की अनुमति होगी, जबकि ग्रामीण इलाकों में दुकानें खोलने की समय सीमा रात 11 बजे तक होगी। हालांकि श्रमिक अधिकतम 9 घंटे तक काम कर करेंगे, लेकिन अगर कोई 24 घंटे काम करना चाहता है तो उसे 3 शिफ्टों में काम करना होगा। मुख्यमंत्री सरमा ने जोर देकर कहा कि दुकानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति मिलने से छोटे व्यापारियों और दुकानदारों का फायदा होगा।

विज्ञापन

शिफ्टों की संख्या बढ़ने से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। अरुणाचल प्रदेश में रहने वाले मोरन समुदाय के लोगों को आवेदन करने पर असम सरकार उन्हें स्थायी निवास प्रमाण पत्र देगी। हाल ही में मोरन समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं को उजागर करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा था, जिस पर विचार विमर्श करने के बाद सर्टिफिकेट देने का फैसला लिया।

विज्ञापन

चाय बगान क्षेत्रों में बनेंगी नई सड़कें

मुख्यमंत्री सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कैबिनेट ने चाय बागान क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए 262 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। राज्य सरकार पूर्व मुख्यमंत्री गोलाप बोरबोरा की जन्म शताब्दी मनाएगी, जो असम के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। स्वास्थ्य विभाग में स्थायी नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के लिए निर्धारित आयु सीमा भी खत्म कर दी गई है। सरकार ने 50 या उससे अधिक विद्यार्थियों वाले प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद बनाने का फैसला भी किया है।

विज्ञापन

पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने का फायदा किसे?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ