गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाओं में भी तेजी आ गई है. दिल्ली-एनसीआर में इस बार आगजनी की घटनाओं ने कई परिवारों को तबाह कर दिया. हर दिन कहीं न कहीं एसी में शॉर्ट सर्किट और आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं. लेकिन सवाल है कि क्या इन हादसों के पीछे सिर्फ शॉर्ट सर्किट जिम्मेदार है या फिर कोई और बड़ा खेल चल रहा है?
इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए न्यूज24 की अंडरकवर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा में पड़ताल की. हमारी जांच में सामने आया एक ऐसा सच, जो आपकी सुरक्षा से सीधा जुड़ा है. एसी की गैस में मिलावट का खतरनाक खेल, जो लोगों की जिंदगी को दांव पर लगा रहा है.
कैमरा उन जगहों पर पहुंचा जहां एसी गैस का कारोबार खुलेआम चल रहा है. दुकानदार और गैस सप्लायर बिना किसी डर के कैमरे पर कबूल कर रहे हैं कि बाजार में ओरिजिनल गैस की जगह मिलावटी गैस बेची जा रही है.
यह भी पढ़ें : लखनऊ आग के बाद बड़ा एक्शन! खान सर का कोचिंग सेंटर हुआ सील, जानिए- क्यों हुई कार्रवाई?
कुछ सौ रुपये ज्यादा कमाने के लिए एसी में ऐसी गैस भरी जा रही है जिसमें एलपीजी और ब्यूटेन जैसी ज्वलनशील गैसों की मिलावट की जाती है. यही मिलावट आग के खतरे को कई गुना बढ़ा देती है.
स्टिंग ऑपरेशन में दुकानदार खुद बता रहे हैं कि सस्ती गैस फ्लेमेबल यानी ज्वलनशील है. जबकि असली और सुरक्षित गैस की कीमत ज्यादा होती है. लेकिन ग्राहकों को सस्ती दरों का लालच देकर मिलावटी गैस बेची जा रही है.
यह सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा. कैमरे पर कारोबारी साफ तौर पर स्वीकार कर रहे हैं कि गैस में मिक्सिंग की जाती है. यानी ग्राहक जिस गैस को एसी की असली गैस समझकर खरीद रहा है, उसमें खतरनाक ज्वलनशील तत्व मिलाए जा रहे हैं.
विशेषज्ञों के मुताबिक एसी में इस्तेमाल होने वाली कई रेफ्रिजरेंट गैसें सामान्य परिस्थितियों में आग नहीं पकड़तीं. लेकिन जब इनमें एलपीजी या ब्यूटेन जैसी गैसों की मिलावट कर दी जाती है, तो रिसाव या तकनीकी खराबी की स्थिति में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है.
यही वजह है कि गर्मी के मौसम में एसी से जुड़ी घटनाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. यानी सुरक्षित और मानक गैस की जगह सस्ती मिलावटी गैस का कारोबार खुलेआम चल रहा है. सवाल यह है कि आखिर इस खतरनाक खेल पर निगरानी कौन रख रहा है? और लोगों की जान जोखिम में डालने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
यह भी पढ़ें : Home Fire Safety: घर में रखी ये 7 चीजें बन सकती हैं आग लगने की वजह, समय रहते हो जाएं सावधान
हालांकि, आग लगने की हर घटना के पीछे सिर्फ गैस की मिलावट ही कारण हो, ऐसा दावा नहीं किया जा सकता. इसकी पुष्टि तकनीकी और फोरेंसिक जांच से ही होती है.
संबंधित खबरें
आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
4 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
5 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
7 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
8 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
9 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
10 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
12 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
12 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
13 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines