Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Assam Love Jihad Law : उत्तर प्रदेश के बाद अब असम में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून आएगा। इसे लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने भाजपा की बैठक में कहा कि उनकी सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाएगी। इस कानून में लव जिहाद करने वालों के लिए उम्रकैद की सजा का प्रावधान होगा। चुनाव के दौरान भाजपा ने यह वादा किया था।
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ही असम में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनेना। इसे लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान लव जिहाद के बारे में बात की थी। सरकार जल्द ही एक कानून लाएगी, जिसमें ऐसे मामलों में आजीवन कारावास की सजा होगी। योगी सरकार द्वारा लव जिहाद को लेकर लाए कानून में भी उम्रकैद की सजा का प्रावधान है।
यह भी पढे़ं : असम में बड़ा बदलाव, खाने में मिलेगा सिर्फ वेज फूड! CM ने किया ऐलान
नई अधिवास नीति पर क्या बोले CM?
मुख्यमंत्री ने नई अधिवास नीति का भी ऐलान किया। इसके तहत असम में जन्मे लोगों को राज्य में सरकारी नौकरियां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में किए वादे के अनुसार असम सरकार ने एक लाख सरकारी नौकरियों में स्वदेशी लोगों को प्राथमिकता दी।
यह भी पढे़ं : ‘पाकिस्तान जाएं और मुस्लिमों को आरक्षण दें…’ CM हिमंत बिस्व सरमा का लालू यादव को जवाब
समान नागरिका संहिता भी लाएगी सरकार
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि असम सरकार ने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच भूमि सौदों के बारे में निर्णय लिया। सरकार ऐसे लेनदेन को रोक नहीं सकती है, लेकिन इसके लिए मुख्यमंत्री की सहमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार असम में समान नागरिक संहिता लाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।