असम में बड़ा बदलाव, खाने में मिलेगा सिर्फ वेज फूड! CM ने किया ऐलान

Assam CM Himanta Biswa Sarma Announced : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने असम में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने वीआईपी कल्चर को खत्म करने का आदेश दिया। साथ ही अब सरकारी कार्यक्रमों में सिर्फ वेज फूड ही मिलेगा।

Assam CM Himanta Biswa Sarma

CM Himanta Biswa Sarma (File Photo)

विज्ञापन

Assam CM Himanta Biswa Sarma Announced : असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को वीआईपी कल्चर और सरकारी कार्यक्रम में परोसे जाने वाले भोजन को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब सरकार की आधिकारिक बैठकों में सिर्फ शाकाहारी और सात्विक भोजन ही परोसा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार वीआईपी कल्चर को भी खत्म कर देगी। आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या उठाया कदम?

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए हम मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े वाहनों और बैरिकेड्स पर कटौती कर रहे हैं। अब से हर सरकारी कार्यक्रमों में सिर्फ शाकाहारी और सात्विक भोजन की ही व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, राज्य के मेहमानों पर यह निर्देश लागू नहीं होगा। उन्होंने जिला आयुक्तों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि सरकारी कार्यक्रमों के लिए कोई फिजूल खर्च न हो।

विज्ञापन

सीएम के काफिले की घटाई गईं गाड़ियां

सीएम ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर 10 करने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि जून में नलबाड़ी जिला कमिश्ननर वर्णाली डेका को कैबिनेट बैठक में अधिक भोजन परोसने पर फटकार लगाई गई थी। इसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने सरकारी खर्चों में कटौती करने को लेकर यह आदेश दिया।

विज्ञापन

सीएम ने कर्मियों को खुद का बिजली बिल भरने का दिया था निर्देश

विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले महीने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सरकारी कर्मियों को अपना बिजली बिल भुगतान करने का निर्देश दिया था। इस क्रम में उन्होंने सबसे पहले खुद का ही बिजली का बिल भरा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ