---विज्ञापन---

TMC के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर का नोटिस, 7 दिन के अंदर देना है जवाब, जानें क्या है मामला?

TMC के बागी सांसदों के खिलाफ अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका के संदर्भ में लोकसभा स्पीकर ने सभी बागी सांसदों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है और जवाब भी 7 दिन के अंदर देने के निर्देश दिए हैं.

---विज्ञापन---

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों के खिलापु लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है और 7 दिन के अंदर जवाब देने कानिर्देश दिया है. यह कार्रवाई TMC के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की बागी सांसदों को अयोग्य करार देने वाली याचिकाओं के चलते की गई है. 20 बागी सांसदों को नोटिस के जवाब में बताना है कि TMC को छोड़कर NCPI में शामिल होना और विलय करने के उनके फैसले का आधार की वैधता क्या है? उनके खिलाफ अभिषेक बनर्जी की अयोग्यता याचिकाओं को क्यों खारिज किया जाए?

‘ममता बनर्जी अगर ये फैसला लें तो TMC में लौट आएंगे बागी’, घर वापसी के लिए रखी शर्त

---विज्ञापन---

लोकसभा स्पीकर सांसदों का भविष्य कैसे तय करेंगे?

बागी सांसदों का जवाब आने के बाद लोकसभा स्पीकर को यह तय करना होगा कि बागी सांसदों के NCPI में जाने के फैसले को संविधान की 10वीं अनुसूची के अनुसार दल-बदल माना जाए या फैसला कानूनन वैध है. मामले में लोकसभा स्पीकर का फैसला न केवल 20 बागी सांसदों की लोकसभा सदस्यता का भविष्य तय करेगा, बल्कि संसद में TMC की संख्या, बागी गुट की स्थिति और NDA के सांसदों के समीकरणों पर असर डालेगा. स्पीकर ने बागी सांसदों को संसद में अलग बैठने की जगह तो दे दी है, लेकिन उन्हें अभी तक अलग संसदीय दल की मान्यता नहीं दी है. लेकिन सांसदों का जवाब आने के बाद वे फैसला लेंगे.

TMC के 20 बागी सांसदों में किस-किस का नाम है?

TMC से अलग होकर बागी गुट बनाने वाले 20 सांसदों का नेतृत्व सांसद काकोली घोष दस्तीदार के अलावा सुदीप बंद्योपाध्याय कर रहे हैं. इनके अलावा बागी सांसदों में पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान, सायोनी घोष, शताब्दी रॉय, रचना बनर्जी, जून मालिया, प्रसून बनर्जी, डॉ. शर्मिला सरकार, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार मल, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, खलीलुर रहमान, अबू ताहिर खान, मिताली बाग, माला रॉय, कलिपदा सोरेन, दीपक अधिकारी (देव), जून मालिया, पार्था भौमिक शामिल हैं.

---विज्ञापन---

बागी सांसदों को अयोग्य करार दिए जाने की मांग

अभिषेक बनर्जी ने 20 बागी सांसदों के खिलाफ 18 जून 2026 को अयोग्यता याचिकाएं दायर की थीं. उन्होंने अपनी याचिकाओं में बागी सांसदों को लोकसभा के लिए अयोग्य करार देने की मांग की थी. याचिका में तर्क दिया गया था कि 20 बागी सांसदों ने TMC के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था, लेकिन अब वे TMC को पार्टी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के साथ चले गए हैं. संविधान की 10वीं अनुसूची यानी दल-बदल विरोधी कानून के तहत उन्हें अयोग्य कराना दिया जाना चाहिए. TMC ने लोकसभा स्पीकर से भी फैसला लेने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है.

ओम बिरला से मिले TMC के बागी सांसद; काकोली घोष बोलीं- हमारे पास दो-तिहाई बहुमत, PM मोदी के नेतृत्व में करेंगे काम

---विज्ञापन---

अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में डाली याचिका

लोकसभा स्पीकर के फैसला लेने में देरी करने पर अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. 25 अगस्त 2026 को उन्होंने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने अभिषेक की याचिका पर सुनवाई की और TMC के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया. सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को तो सीधे नोटिस जारी नहीं किया है. लेकिन सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्र सरकार की ओर से पक्ष रखा और बताया कि लोकसभा स्पीकर ऑफिस से 20 सांसदों को नोटिस जारी किया हुआ है. लेकिन संवैधानिक मामला होने के कारण वे मामले से संबंधित पक्षों को सुनना चाहते हैं.

First published on: Aug 26, 2026 11:25 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola