Lok Sabha Speaker Election Live Update: लोकसभा स्पीकर के लिए आज हुए मतदान के बाद एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला 18वीं लोकसभा के स्पीकर चुने गए। मतदान की प्रकिया ध्वनि मत के जरिए संपन्न हुई। ओम बिरला के चुने जाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी उन्हें स्पीकर की चेयर तक लेकर गए। इससे पहले पीएम मोदी ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा। वहीं विपक्ष ने भी लोकसभा स्पीकर पद क लिए के सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा।
सभापति और उपसभापति पद को लेकर एनडीए और इंडिया में आम सहमति नहीं बनने के बाद मंगलवार को विपक्ष ने के. सुरेश को प्रत्याशी बनाया। जबकि एनडीए ने 17वीं लोकसभा में स्पीकर रहे ओम बिरला एक बार फिर भरोसा जताया था। ऐसे में राजस्थान के कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से तीन बार के सांसद ओम बिरला और केरल के मवेलीकारा से 8वीं बार के सांसद के. सुरेश के बीच सीधा मुकाबला था। भारत के चुनावी इतिहास में यह पहली बार था जब विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए प्रत्याशी उतारा।
पीएम मोदी ने दी बधाई
ओम बिरला के लोकसभा स्पीकर चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि हमें भरोसा है कि पांच साल हमें आपका मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में लिखा है कि विनम्र व व्यवहार कुशल व्यक्ति सफल होता है। आपके पास तो मुस्कान भी है। आपकी यही मीठी-मीठी मुस्कान हमें खुश करती आई है। आपने नया इतिहास रचा है।
राहुल ने भी दी शुभकामनाएं
विपक्ष के नेता राहुल गांधी खुद ओम बिरला को आसन तक लेकर गए। इसके बाद उन्होंने लोकसभा स्पीकर को बधाई दी। राहुल ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से सरकार के साथ सहयोग करना चाहता है। सरकार के पास राजनीतिक ताकत ज्यादा है, लेकिन विपक्ष भी देश का प्रतिनिधित्व करता है। हमें यकीन है कि हमें हमारी आवाज उठाने का मौका मिलेगा। विपक्ष की आवाज अलोकतांत्रिक है।
क्या बोले अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने भाषण में कहा कि इस महान पद की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निष्पक्षता है। उम्मीद है कि लोकसभा स्पीकर के तौर पर आप सभी को समान मौके देंगे। विपक्ष पर तो अंकुश रहता ही है, सत्तापक्ष पर भी आपका अंकुश हो।
ये भी पढ़ेंः कौन हैं वो 7 सांसद? जिन्होंने नहीं ली शपथ, स्पीकर चुनाव में नहीं डाल सकेंगे वोट!
ये भी पढ़ेंः कौन हैं के. सुरेश, जो दे रहे स्पीकर पद के लिए NDA के ओम बिरला को टक्कर? जाति को लेकर विवाद में रहे
संबंधित खबरें
भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
10 mins agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
17 mins ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
2 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
2 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
5 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
6 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines