सुप्रिया सुले का फोन-व्हाट्सऐप हैक, X पर पोस्ट में लिखा- मुझे कॉल या मैसेज न करें

Supriya Sule Latest News: NCP शरद पवार गुट की नेता और सांसद सुप्रिया सुले का फोन हैक हो गया है। किसी ने उनका व्हाट्सऐप भी हैक करके मैसेज कर दिए। साइबर सेल मामले की जांच में जुटा है। नेता ने अपने नेताओं, रिश्तेदारों, दोस्तों को अलर्ट कर दिया है।

Maharashtra NCP Lok Sabha MP Supriya Sule

Maharashtra NCP Lok Sabha MP Supriya Sule

Supriya Sule Phone Whatsapp Hacked: लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले का फोन और व्हाट्सएप हैक हो गया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट करके अपने परिजनों, रिश्तेदारों, दोस्तों और पार्टी नेताओं को अलर्ट किया और उन्हें संदेश किया कि वे उन्हें कॉल या मैसेज न करें।

वहीं मामले की जानकारी साइबर सेल को दे दी गई है। पुलिस को भी शिकायत दी गई है। पुलिस और साइबर सेल ने उनका फोन लेकर उसे रिकवर करने की कोशिश शुरू कर दी है। फोन-व्हाट्सऐप हैक करने वाले का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की FIR दर्ज कर ली है।

रविवार सुबह घटनाक्रम का पता चला

बता दें कि सुप्रिया सुले महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे NCP नेता शरद पवार की बेटी हैं। रविवार सुबह उनका फोन अचानक अपने आप काम करने लगा। जांच कराने पर पता चला कि उनका फोन और व्हाट्सऐप हैक कर लिया गया है। व्हाट्सऐप से कुछ मैसेज भी किए गए हैं। उन्होंने उसी वक्त अपना फोन बंद करके नंबर सिम निकाल दिया।

उन्होंने तत्काल अपने X अकाउंट पर पोस्ट लिखी। फोन करके खास लोगों को अलर्ट किया। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे उन्हें फोन या मैसेज न करें। उन्होंने सहायता के लिए पुलिस से संपर्क किया है। जल्दी ही दूसरा फोन अरेंज करके वे संपर्क करेंगी। उन्होंने यह संदेश भी दिया है कि अगर उनके नंबर से कोई फोन या मैसेज करे तो तुरंत उनकी जानकारी में लाएं।

कौन हैं सुप्रिया सुले?

सुप्रिया सुले दिग्गज नेता शरद पवान की बेटी और अजीत पवार की बहन हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में बारामती लोकसभा सीट से अपनी भाभी सुनेत्रा पवार को हराया है। इस सीट से शरद पवार 6 बार सांसद रह चुके हैं। अब 54 साल सुप्रिया पिता की विरासत को इस सीट से ही आगे बढ़ा रही हैं। सुप्रिया साल 2009 से बारामती से सांसद हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में इस सीट से लोकसभा चुनाव जीता था। 2009, 2014, 2019 के बाद सुप्रिया 2024 में चौथी बार बारामती से सांसद बनी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ