एक केंद्रशासित प्रदेश, जहां इकलौती सीट पर न BJP न कांग्रेस, निर्दलीय उम्मीदवार ने जीता चुनाव

Ladakh Election Result Update: देश के सबसे खूबसूरत प्रदेश लद्दाख में निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। वहां के लोगों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को सिरे से नकार दिया। भाजपा ने मौजूदा सांसद का टिकट काटकर नए चेहरे को चुनावी रण में उतारा था।

Mohammad Hanifa Jan Ladakh MP

Mohammad Hanifa Jan Ladakh MP

Ladakh Lok Sabha Election Result 2024: देश का एक केंद्रशासित प्रदेश ऐसा, जहां इकलौती लोकसभा सीट पर न मोदी की लहर काम आई और न ही कांग्रेस के दावे काम आए। यह देश का सबसे खूबसूरत प्रदेश है, जिसके एक तरफ चीन है, दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर है। जी हां, बात हो रही है लद्दाख की, जहां से निर्दलीय और शिया नेता उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा चुनाव जीत गए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने भाजपा के ताशी ग्यालसन (Tashi Gyalson) और कांग्रेस के त्सेरिंग नामग्याल (Tsering Namgyal) को हरा दिया है। आज लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दौरान उन्होंने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। भाजपा ने 2014 और 2019 में लद्दाख लोकसभा सीट जीती थी, लेकिन इस बार लद्दाख में भाजपा हैट्रिक से चूक गई। भाजपा ने जामयांग त्सेरिंग नामग्याल का टिकट काटकर ताशी ग्यालसन को टिकट दिया था।

विज्ञापन

लद्दाख में पहली बार हुआ था शांतिपूर्ण मतदान

यूनियन टेरिटरी बनने के बाद लद्दाख में यह पहला लोकसभा चुनाव है, जो 20 मई को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। यहां की इकलौती सीट के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने इस सीट के लिए ताशी ग्यालसन को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने सेरिंग नामग्याल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग के अनुसार, यहां की वोटिंग प्रतिशत लगभग 70% से अधिक रही। कारगिल जिले से क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने मिलकर अपना निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा चुनावी मैदान में उतारा तो पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।

बता दें, क्षेत्रफल के लिहाज से लद्दाख लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र देश का सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है। इस क्षेत्र को जम्मू और कश्मीर से अलग करके 2019 में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ