Lok Sabha Election Result 2024: तेरी जीत से ज्यादा मेरी हार के चर्चे हैं…लोकसभा चुनाव के नतीजों से कुछ ऐसा ही देखने-सुनने को मिल रहा है। बीजेपी को भले ही इस चुनाव में जीत मिलती दिखाई दे रही हो, लेकिन उसके समर्थक खुश नहीं हैं। जिस प्रचंड जीत का अनुमान लगाया जा रहा था, वहां बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को एक के बाद एक झटके लगते नजर आ रहे हैं। 400 पार का दावा करने वाला एनडीए अभी तक 300 पार भी नहीं कर सका है। NDA के इस प्रदर्शन ने उसके समर्थकों को निराश कर दिया है। कुछ समर्थक हताशा में टीवी तोड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर Video वायरल
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक गौसेवक टीवी पर नतीजे देख रहा होता है। जिसमें एनडीए का आंकड़ा 296 और इंडिया का आंकड़ा 229 दिखता है। इस नतीजे से हताश होकर समर्थक चलते टीवी को उखाड़ लेता है। फिर इसे जमीन में पटककर तोड़ देता है।
कई राज्यों में BJP को बड़ा झटका
उसे ऐसा करते देख दूसरे समर्थक रोकते हैं, लेकिन वह नहीं रुकता और उसे पटक-पटककर धज्जियां उड़ा देता है। फिर वह टीवी पर खीज निकालते हुए लात भी बरसाता है। ये समर्थक कौन है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस बार बीजेपी को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक समेत कई राज्यों में बड़ा झटका लगा है। उसे कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। इससे उसके समर्थक हैरान और निराश हैं।
ये भी पढ़ें: देश में क्यों फेल होता दिख रहा मोदी मैजिक? वो राज्य, जहां हुआ खेला
ये भी पढ़ें: कैराना लोकसभा सीट पर सपा की इकरा हसन ने चौंकाया! BJP प्रत्याशी पिछड़े
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
21 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
37 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines