Goa Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के दो चरणों की वोटिंग हो गई है। अब राजनीतिक पार्टियों का फोकस तीसरे चरण पर है। इसके लिए दिग्गज नेता धुंआधार रैली और जनसभा कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को साउथ गोवा पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री के संबोधन की 10 बड़ी बातें।
पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
1. लोकसभा चुनाव में दो चरण का मतदान पूरा हो चुका है। जमीन से आ रहे फीडबैक और आप जैसे मेरे परिवारजनों का उत्साह एक ही संकेत दे रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार।
2. गोवा भारत भक्तों की भूमि है। गोवा के मंदिर जितने भव्य हैं, गोवा के चर्च भी उतने खूबसूरत हैं।
3. गोवा में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की बहुत ही सुंदर तस्वीर दिखती है, इसलिए दुनिया भर में गोवा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : ‘मेरी मांग का सिंदूर और मंगलसूत्र खतरे में है’, धनंजय सिंह की पत्नी ने प्रधानमंत्री से लगाई ये गुहार
4. यह दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। एक विचारधारा एनडीए की है- जो देश के लोगों की एक्सप्रेशन के लिए काम करती है। दूसरी विचारधारा इंडी अलायंस की है- जो अपने स्वार्थ और परिवार के लिए काम करती है। हम तुष्टिकरण की नहीं, संतुष्टिकरण के लिए काम करते हैं।
5. मोदी कभी चैन से नहीं बैठता है, मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी दिन-रात आपके सपनों को जीता है। आपके सपने ही मोदी के संकल्प हैं। इसलिए मेरा पल-पल आपके नाम, मेरा पल-पल देश के नाम।
6. मोदी जो 10 साल में किया है… ये सिर्फ ट्रेलर है। अभी मुझे बहुत कुछ करना है। गोवा को, देश को बहुत आगे लेकर जाना है। मोदी की गारंटी आप नोट करके रख लीजिए, आने वाले समय में गरीबों के 3 करोड़ पक्के घर बनेंगे।
7. 70 साल से अधिक के आयु के कोई भी नागरिक होंगे, अब उनका इलाज का खर्चा आपका ये दिल्ली में बैठा बेटा मोदी उठाएगा। ये मोदी की गारंटी है।
यह भी पढ़ें : ‘1 नहीं 4-5 सीटों से चुनाव लड़ें तो भी…’, पीयूष गोयल ने कसा तंज; राहुल गांधी को दी खुली चुनौती
8. आज पूरी दुनिया भारत को जानना चाहती है, भारत को देखना चाहती है। आज पूरी दुनिया हमारी विरासत के प्रति आकर्षित है, इसलिए इंडी गठबंधन के 10 साल में जितने विदेशी टूरिस्ट भारत आए थे, मोदी के आने के बाद पहले की तुलना में दो करोड़ टूरिस्ट ज्यादा हिंदुस्तान में आए हैं।
9. भाजपा गोवा को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भी एक बड़ा केंद्र बनाने में जुटी है। हमारी सरकार गोवा के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत काम कर रही है।
10. कांग्रेस और उसके साथी हर तरफ निगेटिविटी फैलाने में जुटे हैं। कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक के लिए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना का, हमारे संविधान का अपमान कर रही है।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
8 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
11 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
12 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
14 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
16 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
16 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
18 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
19 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
20 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines