MGNREGA Wages Hikes: केंद्र सरकार ने मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत अकुशल शारीरिक श्रमिकों के लिए नई मजदूरी दरों को जारी किया है। इसके तहत गोवा में सबसे ज्यादा मजदूरी बढ़ाई गई है।
यूपी में सबसे कम मजदूरी
गोवा में वर्तमान में मजदूरी दर पर 10.56 प्रतिशत की अधिकतम वृद्धि देखी गई है। वहीं, सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे कम 3.04 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। उत्तराखंड में भी 3.04 की वृद्धि की गई है। मनरेगा की नई मजदूरी दरें 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी होंगी।
हरियाणा समेत 8 राज्यों में 5 फीसदी से कम का इजाफा
बता दें कि 8 ऐसे राज्य हैं, जहां 5 फीसदी से कम वृद्धि देखी गई है। इनमें हरियाणा, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, राजस्थान, केरल और लक्षद्धीप शामिल हैं। कुल मिलाकर, इसमें करीब 7 फीसदी की औसत वृद्धि देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मौजूदा औसत मजदूरी दर 267.32 रुपये से बढ़कर 285.47 रुपये प्रतिदिन हो गई है। यह अधिसूचना 01 अप्रैल, 2024 से लागू होगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ के चुनावी रण में यूं ही ‘राम’ को नहीं उतारी BJP, ये है बड़ी वजह