Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होगा। मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के एक लाख कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने की मिशन को पूरा करने के करीब पहुंच गई है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी में अभी तक बड़े नेताओं के साथ 80 हजार से अधिक दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हो चुके हैं। भाजपा जमीन पर विपक्ष को मात देने की रणनीति पर कार्य कर रही है।
चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई ये दो रणनीति
मिशन 2024 को लेकर भाजपा ने दो खास रणनीति बनाई थी। पहला पार्टी के बड़े नेताओं को शामिल करना और दूसरा जमीन स्तर के कार्यकर्ताओं को अपने साथ मिलाना। सालभर से पार्टी इस काम में लगी थी। लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर भाजपा ने एक ज्वाइनिंग कमेटी भी बनाई। पार्टी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस समिति ने देशभर में दूसरी पार्टी से लगभग 80,000 नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल कराया है। इसमें बड़े नेताओं के साथ-साथ जिले स्तर के नेता भी शामिल हुए हैं। पार्टी ने एक लाख दूसरी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे पार्टी चुनाव से पहले पूरी कर लेना चाहती है।
यह भी पढे़ं : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
ये बड़े नेता भाजपा में हुए शामिल
अगर भाजपा में शामिल होने वाले बड़े नेताओं की बात करें तो इनमें महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, बसपा सांसद रितेश पाण्डेय, बीएसपी सांसद संगीता आजाद, निर्दलीय सांसद रवनीत बिट्टू, कांग्रेस सांसद परनीत कौर, आप सांसद सुशील कुमार रिंकू, आप विधायक शीतल अंगुराल, कांग्रेस नेता लालचंद कटारिया, टीएमसी सांसद अर्जुन सिंह, आंध्र प्रदेश के पूर्व एन किरण कुमार रेड्डी, वारा प्रसाद राव, सुरेश पचौरी, ज्योति मिर्धा, अर्जुन मोधवाडिया आदि नाम प्रमुख हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद तमाम नेता मोदी मंत्र की वजह से हृदय परिवर्तन की बात करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढे़ं : Shiv Sena List : गोविंदा को अभी शिवसेना से टिकट नहीं, जानें पहली लिस्ट में किस-किस का नाम?
इन नेताओं की मिली ज्वाइनिंग समिति की जिम्मेदारी
इस काम के लिए बीजेपी ने ज्वाइनिंग समिति बनाई है। इस समिति के संयोजक की जिम्मेदारी विनोद तावडे को मिली है। साथ ही उन्हें पश्चिम भारत का भी जिम्मा मिला है। इस समिति में रविशंकर प्रसाद को पूर्वी भारत, राजीव चंद्रशेखर को दक्षिणी भारत, अनुराग ठाकुर को उत्तर भारत और भूपेंद्र यादव को मध्य भारत की जिम्मेदारी दी गई है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
17 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
8 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
15 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
18 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
18 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines