भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

BJP Candidates List for Assembly By-Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव का भी आगाज हो गया है। राजनीतिक दलों की नजरें उपचुनाव पर टिकी हैं। इसके लिए पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इसी क्रम में बीजेपी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

PM Modi, Nadda

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट।

BJP Candidates List for Assembly By-Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के साथ कुछ राज्यों में विधानसभा उपचुनाव भी होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं कि किसे कहां से टिकट मिला है?

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड और राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए लिस्ट जारी की, जिसमें दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट से दिलीप कुमार वर्मा और राजस्थान की बागीडोर सीट से सुभाष तम्बोलिया को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

दोनों सीटों पर कब होगी वोटिंग?

विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया था। इसके तहत झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को वोट डाले जाएंगे, जबकि राजस्थान की बागीडोर सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

विज्ञापन

क्यों खाली हुई सीट?

कांग्रेस की ओर से महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने बागीडोर पर जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए, जिससे यह सीट खाली हो गई। वहीं, झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने गांडेय सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिससे यह सीट रिक्त हो गई। इसके बाद झामुमो ने सरफराज अहमद को राज्यसभा भेज दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ