Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इस चुनाव में जमकर पैसे उड़ाए जाते हैं। साथ ही वोटरों को लुभाने के लिए ड्रग्स और शराब भी बांटी जा रही है। आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से पिछले दो महीनों में प्रवर्तन एजेंसियों ने देशभर से लगभग 9,000 करोड़ रुपये के अवैध सामान जब्त किए हैं, जोकि पिछले चुनाव 2019 की तुलना में ढाई गुना ज्यादा है।
लोकसभा चुनाव 2024 में मादक पदार्थ और कैश बांटने वालों पर चुनाव आयोग की पैनी नजर है। जांच एजेंसियों ने लगभग 9,000 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती चीजें जब्त की हैं। यह राशि 2019 के आम चुनाव में गई कुल जब्ती से ढाई गुना से अधिक है। उम्मीद है कि अगले दो हफ्तों में बरामदगी की राशि और बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें : ‘मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बृजभूषण सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास?
5.4 करोड़ लीटर शराब जब्त
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 8,889 करोड़ रुपये की जब्ती में से ड्रग्स और नशीले पदार्थों की हिस्सेदारी लगभग 45 प्रतिशत है। 23 प्रतिशत मुफ्त का सामान और 14 प्रतिशत कीमती चीजें शामिल हैं। एजेंसियों ने 849 करोड़ रुपये नकदी और 815 करोड़ रुपये की लगभग 5.4 करोड़ लीटर शराब जब्त की है।
गुजरात में हुई सबसे अधिक बरामदगी
गुजरात में सबसे अधिक लगभग 1,462 करोड़ रुपये की बरामदगी की गई है। दूसरे नंबर पर राजस्थान है, जहां 892 करोड़ रुपये के अवैध सामान जब्त किए गए हैं। गुजरात के अलावा महाराष्ट्र और दिल्ली में भी नशीली पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 17 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।
यह भी पढ़ें : 27.04 लाख की गाड़ी… बैंक में 55.37 लाख, करोड़पति ललन सिंह की कितनी है संपत्ति?
कर्नाटक में मिली सबसे अधिक शराब
अगर शराब तस्करी की बात करें तो इस मामले में टॉप पर कर्नाटक है। इस चुनाव में कर्नाटक में सबसे अधिक 1.5 करोड़ लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 92 करोड़ रुपये बताई जा रही है। महाराष्ट्र में लगभग 62 लाख लीटर शराब पकड़ी गई, जबकि तेलंगाना में 114 करोड़ रुपये की शराब बरामद की गई।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
11 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
11 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
11 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
13 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
13 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines