Lok Sabha Election 2024: कई बड़े नेताओं का कटेगा टिकट! बची सीटों पर किसे उतारेगी BJP?

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा उन सीटों से मौजूदा सांसदों और बड़े नेताओं के टिकट काट सकती है जिन पर उम्मीदवारों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी के टिकट पर भी भाजपा कैंची चला सकती है। इसे लेकर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को लंबी बैठक की थी जिसके बाद वह प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी करेगी। सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को और अंतिम 1 जून को होगा।

7 State Assembly By Election Result 2024

उपचुनाव के नतीजों से घबराई बीजेपी

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की शुरुआत होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। इसे देखते हुए राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में पूरे जोर से जुटे हुए हैं। केंद्र में सत्ताधारी भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश समेत बाकी राज्यों की बची सीटों को लेकर शनिवार देर रात तक मंथन किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और समिति के सदस्य शामिल हुए थे। बैठक के बाद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कई सांसदों और बड़े नेताओं का टिकट काट सकती है।

विज्ञापन

इन नेताओं के टिकट कटने के आसार

सूत्रों के अनुसार भाजपा गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह का टिकट काट सकती है। इसके अलावा बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त, हाथरस से राजवीर दिलेर और पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट भी कटने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में पार्टी प्रयागराज से रीता बहुगुणा, जयपुर से रामचरण बोहरा, गंगानगर से निहालचंद और बदायूं लोकसभा से संघमित्रा को भी टिकट से दूर रखे जाने पर चर्चा हुई है।

विज्ञापन

BJP किन्हें बना सकती है उम्मीदवार?

बताया जा रहा है कि गाजियाबाद से वीके सिंह की जगह भाजपा अतुल गर्ग को चुनाव लड़ा सकती है। इसके अलावा हाथरस से अनूप वाल्मीकि, सहारनपुर से राघव लखनपाल, अलीगढ़ से सतीश गौतम, जयपुर शहर से पूजा कपिल मिश्रा और जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र या फिर तेज सिंह राठौड़ को टिकट दिया जा सकता है। वहीं, मेनका गांधी को सुल्तानपुर, धर्मेंद्र प्रधान को संभलपुर, संबित पात्रा को पुरी और अपराजिका सारंगी को भाजपा भुवनेश्वर से लोकसभा चुनाव का टिकट दे सकती है। बता दें कि शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ