---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

एक के बाद एक BJP उम्मीदवार चुनाव लड़ने से कर रहे इनकार, कैसे होगा 400 पार?

Vadodara BJP MP Ranjan Bhatt: गुजरात में बीजेपी को झटके पर झटका लग रहा है। वडोदरा से बीजेपी सांसद रंजन भट्ट के बाद एक और उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

---विज्ञापन---

भूपेंद्रसिंह ठाकुर अहमदाबाद

Gujarat Lok Sabha Election 2024 Vadodara BJP MP Ranjan Bhatt: लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में बीजेपी को झटका लगा है।  वडोदरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी रंजन भट्ट ने आज सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। इससे गुजरात की राजनीति में हलचल मच गई। रंजन भट्ट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा के बाद लगातार कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे, जिससे  उनका मन व्यथित था।

---विज्ञापन---

‘निजी कारणों से चुनाव नहीं लड़ने का लिया फैसला’

रंजन भट्ट ने कहा कि आरोप लगाया जा रहा था कि मेरे बेटे का ऑस्ट्रेलिया में एक मॉल है, लेकिन उसके पास टपरी तक नहीं है। ऐसे गंभीर आरोपों से परेशान होकर मैंने निजी कारणों से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

---विज्ञापन---

‘पीएम मोदी की शुक्रगुजार हूं’

हालांकि, रंजन भट्ट ने ये भी कहा कि वे पीएम मोदी की शुक्रगुजार हैं कि उन्हें 10 साल सांसद रहने का मौका मिला और तीसरी बार भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। रंजन भट्ट ने ये भी आश्वासन दिया कि वड़ोदरा से जो भी उम्मीदवार होगा, उसको जिताने के लिए वो जी जान लगा देगी।

यह भी पढ़ें: मायावती ने अपने ही सांसद को क्यों किया निष्कासित, कौन हैं राम शिरोमणि वर्मा?

---विज्ञापन---

साबरकांठा से उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने भी लौटाया टिकट

अभी रंजन भट्ट के चुनाव न लड़ने को लेकर चर्चा चल ही रही थी कि कुछ ही मिनटों में ही बीजेपी के एक और उम्मीदवार साबरकांठा से भीखाजी ठाकोर ने भी सोशल मीडिया के जरिये लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया। खास बात है कि साबरकांठा सीट से भीखा जी दुधाजी ठाकोर के सरनेम को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

यह भी पढ़ें: जब 1 वोट से मिली हार के चलते टूटा CM बनने का ख्वाब

---विज्ञापन---

चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला

इस मामले में एक नागरिक ने चुनाव आयोग को खत लिखकर स्पष्टता करने को भी कहा था कि भीखाजी डामोर है या ठाकोर हैं, ये बताया जाय, ताकि साबरकांठा की जनता को पता चल सके कि उनका उम्मीदवार ओबीसी है या SC केटेगरी का। बहरहाल, एक ही दिन में दो उम्मीदवारों के चुनाव न लड़ने के फैसले से बीजेपी में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: जनता तो छोड़िए, खुद का भी नहीं मिला वोट; कौन है यह उम्मीदवार?

First published on: Mar 23, 2024 01:59 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola