Lok Sabha Chunav 2024 BJP big set back Uttar Pradesh RLD chief jayant choudhary : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) और भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (INDIA) ने तैयारी तेज कर दी है। एनडीए और INDIA गठबंधन की शुक्रवार को मुंबई में बड़ी और अहम बैठक होने वाली है। इसमें कई तरह के अहम फैसले होने वाले हैं।
इस बीच उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी झटका लगा है। दरअसल, पिछले कई महीनों से इशाऱों-इशारों में राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा डोरे डाल रही है। वह पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के पोते और चौधरी अजित सिंह के बेटे हैं।
वहीं, बृहस्पतिवार को रालोद मुखिया ने भाजपा को झटका देते हुए कहा कि समान विचारधारा वाले विपक्षी दल देश को आगे ले जाने के लिए मिलकर काम करेंगे। INDIA का विस्तार होगा और आने वाले समय में और भी पार्टियां हमारे साथ जुड़ेंगी। रालोद मुखिया के इस रुख को भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह चाह रही थी कि जयंत एनडीए के साथ आएं।
गौरतलब है कि RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी विपक्षी INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक में भाग लेने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। INDIA गठबंधन की बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिवसीय बैठक होनी है। इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, जनता दल यू, राष्ट्रीय जनता दल समेत 28 दल शिरकत करेंगे।
दो दिवसीय बैठक में शुक्रवार को अंतिम दिन INDIA की बैठक में 450 लोकसभा सीटों पर एक सीट एक उम्मीदवार पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा INDIA का लोगो भी उसी दिन जारी किया जाएगा।
भारत-चीन LAC पर तनाव का असर ! जी-20 समिट में दूरी बना सकते हैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग
गौरतलब है कि भाजपा यह मान कर रही चल रही थी कि जयंत चौधरी मुंबई में आयोजित INDIA की बैठक से दूरी बनाएंगे। दरअसल, मानसून सत्र के दौरान कई अहम मौकों पर जयंत चौधरी नदारद रहे। माना गया कि वह INDIA से दूरी बनाकर एनडीए के करीब आएंगे, पर ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।
संबंधित खबरें
मिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 min agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
3 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
3 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
3 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
11 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
11 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines