आज की ताजा खबर, 22 जुलाई, Today Breaking News : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के तीन सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar: जज यशवंत वर्मा मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आज तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन करेंगे। पश्चिम बंगाल ओबीसी मामले में कलकता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

Breaking News | Aaj Ki Taaza Khabar | Today Updates

Aaj Ki Breaking News, 30 July 2025 Updates

Aaj Ki Breaking News LIVE: नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर जज यशवंत वर्मा मामले में जुड़ी है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आज तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन करेंगे। ये समिति लोकसभा और राज्यसभा की जॉइंट कमेटी होगी। गठन के बाद कमेटी तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौपेंगी। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद पहले महाभियोग लोकसभा में आएगा इसके बाद राज्यसभा में इस पर बहस होगी। वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर जमकर सियासत हो रही है। अभी बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में आज का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण होने वाला है। पश्चिम बंगाल ओबीसी मामले में कलकता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। कोलकाता में टीएमसी शहीद दिवस रैली निकालेगी। इस दौरान ममता बनर्जी एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगी। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

अमेरिका में किया अपराध तो रद्द हो सकता है वीजा

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि आपराधिक गतिविधियां वीजा और भविष्य की इमिग्रेशन की संभावनाओं को गंभीर खतरे में डाल सकती हैं। दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने इसे विस्तार से समझाते हुए कहा कि यदि अमेरिका में हमला, घरेलू हिंसा या अन्य अपराधों के लिए कोई गिरफ्तार किया जाता है तो उसका अमेरिकी वीजा रद्द किया जा सकता है। साथ ही भविष्य में किसी भी वीजा आवेदन के लिए अयोग्य करार दिए जा सकते हैं।

आतंकियों के तीन सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के चिट्टी-बांदी इलाके में नाका चेकिंग के दौरान संयुक्त बलों ने तीन आतंकवादियों के सहयोगियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

साबरमती एक्सप्रेस में सफर कर रहे शख्स के बैग में मिले एक करोड़ 80 लाख रुपये

watch | Ballia, Uttar Pradesh: Cash amounting to 1 crore 80 lakhs was recovered from a passenger on the Sabarmati Express train.

(Visuals Source: GRP) pic.twitter.com/6rxKLbgUGK
— ANI (@ANI) July 22, 2025

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिले गृह मंत्री अमित शाह

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की है।

सीएम योगी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक

दो देशों की यात्रा पर बुधवार को रवाना होंगे पीएम मोदी

दो देशों के अपने दौरे पर प्रधानमंत्री बुधवार को लंदन के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधान मंत्री दोपहर एक बजे प्रस्थान करेंगे और भारतीय समय के अनुसार रात सवा बारह बजे लंदन पहुंच जायेंगे।

लंदन में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर 24 जुलाई 2025 को हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मौजूद होंगे। इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रोजगार और तकनीकी सहयोग के अवसर बढ़ेंगे।

बिक्रम सिंह मजीठिया को नहीं मिली जमानत, 25 जुलाई तक सुनवाई स्थगित

शिरोमणी अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को आज मोहाली की अदालत ने फिलहाल जमानत नहीं दी। अदालत ने मजीठिया की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 25 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी है। इसके साथ ही, अदालत ने जेल के अंदर बैरक बदलने के मामले को भी गंभीरता से लिया है और एडीजीपी जेल को दो दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

अमित चावड़ा बने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

अमित चावड़ा को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (GPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी हालिया उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद, तत्कालीन अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है।

अमित चावड़ा इससे पहले भी 2018 से 2021 तक गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और वे पांच बार के विधायक हैं। वर्तमान में वे आणंद जिले के आंकलाव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और पार्टी के अनुभवी, जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं। अमित चावड़ा के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यह है कि किस तरह से वह कांग्रेस की डूबती हुई नईया को पार लगाते हैं। गुजरात में कांग्रेस के फिलहाल 11 विधायक हैं। अमित चावड़ा के सामने मजबूत भाजपा संगठन और सरकार के साथ-साथ आप पार्टी से भी दोतरफा लड़ाई का सामना कर कांग्रेस को मजबूत स्थिति में ले आना सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।

बिहार SIR परीक्षण में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

बिहार SIR परीक्षण में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। वोटर लिस्ट में 18 लाख मृतकों के नाम शामिल थे, ⁠26 लाख लोग दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में जा चुके हैं और ⁠7 लाख लोगों ने दो जगह वोट बनवा रखे हैं।

साल 2026 तक एक्सटेंड हुई दिल्ली सरकार की EV पॉलिसी

दिल्ली सरकार की EV पॉलिसी साल 2026 तक एक्सटेंड कर दी गई है। इसी साल EV पॉलिसी का ड्राफ्ट पास होना था।

इस नई पॉलिसी में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के प्रस्तावों पर फोकस किया गया था। इस नई नीति के मसौदे में दोपहिया, तिपहिया, ऑटो-रिक्शा, माल वाहक, बसें और यहां तक ​​कि नगरपालिका वाहन भी शामिल हैं।

मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी साजिश का खुलासा

मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी झूठा वीडियो फैलाकर दंगा फैलाने की साजिश रच रहे थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों के आईएसआई कनेक्शन की जांच कर रही है।

मुंबई ट्रेन बम ब्लास्ट मामले के 4 आरोपी अमरावती जेल से रिहा

मुंबई 2006 ट्रेन बम ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार 4 आरोपी अमरावती के जेल से रिहा हुए। रिहा किए गए आरोपियों में तनवीर अहमद मोहम्मद इब्राहिम अंसारी, महाद मजीद महाद शफी, सोयल मोहम्मद शेख, जमीर अहमद लतीफुर रहमान शेख शामिल हैं।

Jammu Breaking: जम्मू-पुंछ हाईवे पर लैंडस्लाइड, हाईवे पर लंबा जाम

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद जम्मू-पुंछ हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ है। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। फिलहाल प्रशासन हाईवे से मलबा हटाने में जुटा है।

Breaking News: ब्रिटिश लड़ाकू विमान एफ-35 ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से टेकऑफ किया

ब्रिटिश लड़ाकू विमान एफ-35 ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से टेकऑफ कर लिया है। इससे पहले कल इस विमान में तकनीकी खराबी को दूर किया गया था। बता दें कि पिछले करीब एक महीने से यह विमान एयरपोर्ट पर खड़ा था।

नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनेगें तो बिहार के लिए गौरव की बात- विधायक हरिभूषण ठाकुर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर हो रही सियासत के बीच बिहार बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा की नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनेगें तो यह बिहार के लिए गौरव की बात होगी बिहार की हर जनता खुद में गर्व महसूस करेंगी।

राष्ट्रपति के 14 सवालों पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

विधेयकों को मंजूरी और उससे जुड़े मसलों पर राष्ट्रपति के द्वारा 14 रेफरेंस के मामले पर CJI जस्टिस बीआर गवई की अध्याक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने केंद्र और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी करते हुए मामले पर सुनवाई मंगलवार को तय कर दी। CJI ने कहा मामले की सुनवाई के लिए टाइमलाइन पर मंगलवार को विचार किया जाएगा। इसके बाद अगस्त के मध्य में इस मामले पर आगे की सुनवाई की जाएगी।

Mumbai Breaking: रम्मी खेलने वाले कृषि मंत्री का बयान आया सामने

विधान सभा में ऑनलाइन रम्मी खेलने के आरोप में विवादों में फंसे महाराष्ट्र के कृषि मंत्री मानिकराव कोकाटे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्पीकर को जांच के लिए पत्र लिखने जा रहा हूं। अगर इसमें कोई सच्चाई पाई गई तो मैं शीतकालीन सत्र में राज्यपाल के पास जाकर इस्तीफ़ा दे दूंगा।

Delhi Breaking: गाजीपुर में पुलिस-बदमाश के बीच एनकाउंटर

दिल्ली के गाजीपुर पेपर मार्केट में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज थे। इसके साथ ही वह कई मामलों में मुख्य अभियुक्त भी था।

ट्रंप ने मार्टिन लूथर किंग और जॉन एफ कैनेडी की हत्या की फाइल को सार्वजनिक किया

ट्रंप ने मार्टिन लूथर किंग और जॉन एफ कैनेडी की हत्या की फाइल को सार्वजनिक किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले दावा किया था कि पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की 1963 से जुड़े दस्तावेजों को भी सार्वजनिक किया जाएगा। अमेरिका के 35वें अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी खुली कार में बैठकर एक रैली में जा रहे थे। तभी एक इमारत की सबसे ऊपरी खिड़की से उन पर तीन गोलियां चलाई गईं। दो गोलियां उनके सिर में लगीं, एक गले को चीरते हुए निकल गई। कैनेडी की कार में ही मृत्यु हो गई। मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या से जुड़े 2,30,000 पेज के दस्तावेज ट्रम्प प्रशासन ने जारी किए।

झारखंड पुलिस-सीआरपीएफ ने चलाया जॉइंट ऑपरेशन

झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के जॉइंट ऑपरेशन में 20 जुलाई को चाईबासा जिले में 2 किलो के 14 आईईडी, स्थानीय हथगोले, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर और अन्य सामग्री बरामद की है।

Punjab Breaking: भटिंडा में कार-ट्रक की टक्कर में 4 स्टूडेंट की मौत

पंजाब के भटिंडा में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। चारों कॉलेज जाने वाले छात्र थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी का टायर फट गया था। जिसमें आमने-सामने की टक्कर हुई थी।

Breaking News: हनीट्रैप केस में महाराष्ट्र बीजेपी नेता प्रफुल्ल लोढ़ा गिरफ्तार

हनीट्रैप केस में महाराष्ट्र में बीजेपी के नेता प्रफुल्ल लोढ़ा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग और उसकी दोस्त को नौकरी का झांसा देकर उनको शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 लैपटॉप, 1 पेन ड्राइव और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

Breaking News: फरीदाबाद-अरुणाचल प्रदेश और कच्छ में भूकंप के झटके

दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद में आज सुबह 6 बजे 3.2 की तीव्रता के भूकंप के झटकेे महसूस किए गए। इससे पहले रात करीब 2 बजे अरुणाचल प्रदेश में भी धरती कांपी। इसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। रात 12 बजे भी गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कच्छ में 3 दिन में तीसरी बार भूकंप आया है।

Breaking News: टीएमसी आज शहीद दिवस रैली निकालेगी

कोलकाता में टीएमसी आज शहीद दिवस रैली निकालेगी। इस दौरान ममता बनर्जी एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ