आज की ताजा खबर, 20 जुलाई, Today Breaking News: खतरे में हैं जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की कुर्सी, रूस को जेलेंस्की का नया प्रस्ताव

Aaj Ki Breaking News: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स क्रिकेट लीग का दूसरा सीजन आज से शुरू हुआ है। वहीं आज मैराथन रनर फौजा सिंह का अंतिम संस्कार भी हुआ। भूपेश बघेल आज अपने बेटे चैतन्य से मिलने ED ऑफिस जाएंगे। चैतन्य को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है।

Breaking News

LIVE Breaking News in Hindi

LIVE Today Breaking News: नमस्कार, आज 20 जुलाई दिन रविवार छुट्टी का दिन है और आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर बात करें तो आज दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा की गई और रणनीति बनाई गई। वहीं, आज से वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स का दूसरा सीजन शुरू हुआ, जिसमें पहला मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला जाना था, जो रद्द हो गया।

विज्ञापन

राजस्थान में IAS-IPS अफसरों के तबादले

दूसरी ओर, देर रात राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया। 12 IAS और 91 IPS अफसरों का ट्रांसफर करके नई पोस्टिंग दे दी गई है। उधर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रात अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने के लिए ED कार्यालय जाएंगे। चैतन्य को 2000 करोड़ के शराब घोटाले में ED ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

शांति वार्ता के लिए जेलेंस्की ने रूस को दिया नया प्रस्ताव दिया

जेलेंस्की ने रूस के साथ शांति वार्ता के लिए एक नया प्रस्ताव दिया है ताकि तनाव कम किया जा सके। इस वार्ता का औपचारिक निमंत्रण जेलेंस्की की तरफ से Rustem Umerov ने दिया, जिन्हें हाल ही में यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सचिव नियुक्त किया गया है।

Umerov इससे पहले Istanbul में Moscow के साथ बातचीत में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर चुके हैं। Umerov ने यूक्रेन की ओर से 30-दिवसीय बिना शर्त संघर्षविराम के प्रस्ताव को दोहराया है ताकि कैदियों की अदला-बदली और सैनिकों की वापसी हो सके।

युक्रेन चाहता है कि जेलेंस्की और पुतिन की सीधी बातचीत हो। Umerov ने सुझाव दिया है कि यह बैठक 20 जून से 30 जून के बीच हो सकती है।

पहलवान कांवरिए अपने गुरु को लेकर कांवर यात्रा पर निकले

टेकऑफ या लैंड करते वक्त विमान की खिड़कियों को बंद करने की जरूरत नहीं, DGCA ने वापस लिया आदेश

देश के रक्षा हवाई अड्डों पर अब व्यवसायिक एयरलाइंस के यात्रियों को टेकऑफ या लैंड करते वक्त विमान की खिड़कियों को बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। DGCA ने इस संबंध में आदेश जारी कर इस पाबंदी को वापस ले लिया है।

Operation Sindoor के समय DGCA ने एक आदेश जारी कर वायुसेना और व्यवसायिक दोनों इस्तेमाल में आने वाले हवाई अड्डों पर सुरक्षा कारणों से विमान की खिड़कियां बंद रखने और हवाई और जमीनी फोटोग्राफी को प्रतिबंधित कर दिया था।

'भाषाओं के मामले में हम विश्व स्तर पर सबसे समृद्ध तो भाषा विभाजनकारी कैसे?', उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

'कानून अपने हाथ में लेने वाले को बख्शा नहीं जाएगा', बोले साक्षी महाराज

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने कार्यकाल पर विचार करना चाहिए। मैं सभी कांवड़ियों का बचाव नहीं कर रहा, लेकिन सरकार ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। जो भी कानून अपने हाथ में लेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

खतरे में हैं जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की कुर्सी

Japan के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की गठबंधन पार्टी (LDP-Komeito) ने 20 जुलाई 2025 को हुए ऊपरी सदन ( House of Councillors) के चुनाव में अपना बहुमत खो दिया है। इस परिणाम से प्रधानमंत्री इशिबा का पद खतरे में पड़ सकता है।

सार्वजनिक ब्रॉडकास्टर NHK और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्तारूढ़ गठबंधन को 50 में से केवल 32–51 सीटें मिलने की संभावना है, जो बहुमत से कम है। LDP-Komeito गठबंधन को बहुमत बनाए रखने के लिए कम-से-कम 50 सीटें जीतना आवश्यक था।

गठबंधन के बहुमत खोने से प्रधानमंत्री इशिबा पर इस्तीफे का दबाव बढ़ सकता है या फिर उन्हें नई गठबंधन की तलाश करनी पड़ सकती है। पहले ही अक्टूबर 2024 में निचले सदन (Lower House) में वे अपना बहुमत गवां चुके हैं।

पुरी से दिल्ली लायी गई नाबालिग लड़की 75% जली, हालत नाजुक

दिल्ली AIIMSकी तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि 75% जली हुई एक मरीज को एम्स भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट करके शाम 4:20 बजे एम्स नई दिल्ली लाया गया। वह फिलहाल बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी ब्लॉक के बर्न आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम उसकी हालत पर कड़ी नजर रख रही है।

किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

उत्तराखंड के सीएम से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ब्रिटेन-मालदीव के दौरे पर जाएंगे PM मोदी

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते 2 देशों ब्रिटेन और मालदीव के दौरे पर जाएंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के निमंत्रण पर वे 23 और 24 जुलाई को ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे और उनकी ब्रिटेन की चौथी यात्रा पर रहेंगे। ब्रिटेन के बाद प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के न्योते पर 25 और 26 जुलाई को मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे और यह प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव की तीसरी यात्रा होगी।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: नेपाल के प्रधानमंत्री आएंगे भारत

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 16 सितंबर को भारत की यात्रा पर आएंगे। नेपाली मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, यात्रा केवल 2 दिन की होगी। 17 सितंबर को ओली वापस काठमांडू लौट जाएंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना। किसी बड़े समझौते की उम्मीद नहीं है। ओली के आगमन से पहले नई दिल्ली में नेपाल-भारत सीमा कार्य समूह की सचिव स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सीमावर्ती विवाद विशेषकर Limpiyadhura, Lipulekh और Kalapani क्षेत्रों को लेकर बातचीत होगी। नेपाल इन क्षेत्रों को अपने नए राजनीतिक मानचित्र में दर्शाता है, जिस पर भारत को आपत्ति है।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र विधानसभा की लॉबी में मारपीट का मामला

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र विधानसभा की लॉबी में मारपीट का मामला गरमा गया है। अब एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। सरकारी काम काज में बाधा डालने और पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार करने के आरोप में कसे दर्ज हुआ है। एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड के समर्थक नितिन देशमुख की गिरफ्तारी के खिलाफ रोहित पवार ने पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों से बहस की थी।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कांवड़ यात्रा पर योगी आदित्यनाथ का बयान

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि कुछ लोग कांवड़ यात्रा को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पहचानें और उन्हें दूर करें। ऐसे लोगों की सूचना पुलिस प्रशासन को दें।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ओडिशा की पीड़िता को किया गया एयरलिफ्ट

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ओडिशा की नाबालिग छात्रा को एयरलिफ्ट करके भुवनेश्वर एम्स से दिल्ली AIIMS लाया गया है। लड़की की हालत काफी नाजुक है और वह 75 प्रतिशत जल गई है। उसे वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार सुबह नाबालिग छात्रा को 3 अज्ञात युवकों ने जला दिया था। हमले में छात्रा के हाथ और शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बालासोर की घटना के कुछ ही दिन के बाद ओडिशा में यह दूसरी घटना हुई है। बालासोर की छात्रा ने प्रोफेसर के उत्पीड़न से तंग आकर खुद को आग लगा ली थी। भुवनेश्वर एम्स में एडमिट होने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हुई थी।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सर्वदलीय बैठक छोड़कर निकले संजय सिंह

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सर्वदलीय बैठक छोड़कर किसी जरूरी काम संजय सिंह बाहर चले गए हैं। संजय सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में गिराए गए जेट का मुद्दा, बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन का मुद्दा, दिल्ली में जहां झुग्गी वहां मकान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर जवाब नहीं देगी तो संसद में इस मुद्दे को आम आदमी पार्टी उठाएगी। सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद आप सांसद संजय सिंह कहते हैं कि मैं सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे जेपी नड्डा से अनुमति लेकर किसी अन्य महत्वपूर्ण बैठक में जा रहा हूं।

संजय सिंह ने कहा कि मैंने अपनी पार्टी की ओर से जो मुद्दा उठाया है, वह यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार कह रहे हैं कि उन्होंने ट्रेड डील के नाम पर सीजफायर करवाया, सरकार को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। दिल्ली में झुग्गियां तोड़ी गईं और मैंने यह मुद्दा उठाया है और सरकार को इसे रोकना चाहिए। बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन की कवायद बंद होनी चाहिए। अगर सरकार जवाब नहीं देती है तो हम सदन के अंदर और बाहर सवाल उठाएंगे।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बिहार के महारोजगार मेले पर राहुल गांधी का तंज

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बिहार के महारोजगार मेले पर राहुल गांधी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मेले में उमड़ा जनसैलाब सिर्फ एक भीड़ नहीं, एक संदेश है कि बिहार का युवा अब भाषणों पर नहीं, रोजगार से अपना भविष्य चाहता है। BJP और नीतीश सरकार ने बिहार को जिस तरह बेरोजगारी की आग में झोंका है, वहां से लाखों युवाओं को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ता है, अपना गांव, अपना परिवार…सब कुछ पीछे छोड़ना पड़ता है।

बिहार के युवा कर्मठ हैं, काबिल हैं, होनहार हैं। उनकी जरूरत बस स्थानीय और सम्माननीय रोजगार है। अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन सिर्फ आश्वासन नहीं, समाधान लेकर आया है। हमारा फोकस साफ है- हुनर को हक, हर युवा को रोजगार, रुके पलायन, साथ रहे हर परिवार। इसी रास्ते बनेगा एक समृद्ध बिहार!

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: संसत्र सत्र के सर्वदलीय बैठक शुरू

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: संसद भवन में सर्वदलीय बैठक चल रही है। बैठक संसद के मानसून सत्र को लेकर बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को करनी थी, लेकिन अब अध्यक्षता संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कर रहे हैं। संसद का मानसून सत्र कल 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। बैठक में हिस्सा लेने के लिए कई दलों के सदस्य संसद भवन पहुंचे हैं।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ब्रम्हपुत्र नदी पर बिजली परियोजना बनाएगा

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: चीन ने ब्रम्हपुत्र नदी के तिब्बत वाले हिस्से में एक विशाल जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य की औपचारिक घोषणा की है। चीन में ब्रम्हपुत्र को यारलुंग जांगबो नदी कहा जाता है। यह परियोजना तिब्बत के न्यिंगची शहर के पास भारत-चीन सीमा के बेहद करीब शुरू की जा रही है। इस परियोजना से भारत की चिंता बढ़ेगी है, क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी के निचले इलाकों में जल प्रवाह और इकोलॉजी प्रभावित हो सकती है।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पारस अस्पताल मर्डर केस में छापेमारी

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बिहार के पटना स्थित पारस अस्पताल में हुए फायरिंग केस में पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कोलकाता के आनंदपुर इलाके के एक गेस्ट हाउस से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें: पारस अस्पताल में ही क्यों भर्ती हुआ था चंदन मिश्रा? मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से खुले राज

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: भारत की फ्रांस के साथ बड़ी डील

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: भारत के रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस के साथ बड़ी डील की है। रक्षा क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी का फैसला लिया गया है, जिसके तहत अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान इंजन का संयुक्त रूप से निर्माण किया जाएगा। 61000 करोड़ (लगभग $7.08 बिलियन) की परियोजना में 120 किलो न्यूटन (kN) थ्रस्ट वाले शक्तिशाली इंजन को बनाया जाएगा। यह इंजन भविष्य के लड़ाकू प्लेटफार्मों विशेष रूप से स्वदेशी Advanced Medium Combat Aircraft (AMCA) को बढ़ावा देगा। इस प्रोजेक्ट को फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी साफरान ने जीता है।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: फौजा सिंह का अंतिम संस्कार होगा आज

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: 114 साल के मैराथन रनर फौजा सिंह का अंतिम संस्कार आज जालंधर में उनके पैतृक गांव में होगा। फौजा सिंह को एक शख्स ने कार से टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल होने से उनकी मौत हो गई थी। 14 जुलाई को हादसा हुआ था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना गुनाह भी कबूल लिया है।

यह भी पढ़ें: 114 साल के फौजा सिंह को ‘डंडा’ क्यों कहते थे लोग? पढ़ें लेंजेडरी मैराथन रनर बनने की कहानी

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स का दूसरा सीजन शुरू

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन का आगाज आज से हो रहा है। वहीं लीग के पहले मैच में आज भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होतीं, लेकिन भारत पाकिस्तान का मैच रद्द हो गया है। भारत ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: WCL 2025: रद्द हुआ IND vs PAK मैच, भारतीय खिलाड़ियों ने किया था बॉयकॉट

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: मानसून सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक आज

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: संसद का मानसून सत्र कल 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो 21 अगस्त तक चलेगा। इससे पहले आज 20 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य हिस्सा ले सकते हैं। कई दलों के नेताओं को बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: संसद के मानसून सत्र में कौन-कौन से बिल पेश करेगी मोदी सरकार? 21 जुलाई से शुरू होगा सेशन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ