हरियाणा के इलेक्शन ऑफिसर ने राहुल गांधी को भेजा रिमांडर, धराली में आपदा में बहा बेली ब्रिज हुआ शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु के दौरे पर हैं, जहां वे केएसआर रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों में बेंगलुरु-बेलगावी, अमृतसर-कटरा और नागपुर-पुणे मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा पीएम मोदी बहुप्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे शहर को बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं देश के कई हिस्से भारी बारिश और बाढ़ से जूझ रहे हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। पढ़ें देश दुनिया की ताजा खबरें।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

नमस्कार, 10 अगस्त की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। अभी की बड़ी खबर की बात करें तो फर्जी दस्तावेज दिखाने के मामले में कर्नाटक के इलेक्शन कमीशन ने कांग्रेस सांसद को नोटिस जारी कर दिया है। राहुल गांधी ने एक पोलिंग बूथ ऑफिसर पर दो बार मतदान के सबूत दिए थे, लेकिन ऑफिसर ने दो बार मतदान से मना किया है। तब इलेक्शन ऑफिसर ने राहुल गांधी के दस्तावेज पर सवाल उठाते हुए नोटिस जारी किया है।

बिहार में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के भी दो वोटर आई़डी मिले हैं। इस पर विपक्ष ने घेरा है। हालांकि सिन्हा ने एक वोटर आईडी हटाने के लिए आयोग के पास आवेदन चुकने की बात कही है।

Advertisment

वहीं, देश भर में हो रही बारिश की वजह से कई क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं। कई नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से आसपास के इलाके पानी में डूब गए हैं। उत्तरकाशी के धराली गांव में अचानक आई बाढ़ के 5 दिन बाद स्थानीय निवासियों को तत्काल राहत के लिए 5,000-5,000 रुपये के चेक दिए गए। कई लोगों ने इसे अपर्याप्त बताते हुए चेक लेने से इनकार कर दिया है। देश-दुनिया की बड़ी खबरें जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ