Aaj Ki Taaza Khabar: वोट चोरी के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस का हल्ला बोल मार्च कल

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने पाक को युद्ध की चेतावनी दी। कहा कि थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर शतरंज के खेल की तरह था। मुंबई में वर्ल्ड पैडल लीग की सीजन 3 का आगाज हुआ।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar_

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar_

Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज तारीख है 11 अगस्त। अभी की प्रमुख खबरों की बात करें तो सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने पाक को युद्ध की चेतावनी दी। मद्रास आईआईटी में व्याख्यान के दौरान द्विवेदी ने कहा कि थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर शतरंज के खेल की तरह था। हमें नहीं पता था कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी और हम उनकी चाल पर क्या एक्शन लेने वाले हैं।

विज्ञापन

मुंबई में वर्ल्ड पैडल लीग की सीजन 3 का आगाज हुआ। इस मौके पर एक्टर सलमान खान ने कहा कि पैडल एक किफायती खेल है और इसे कहीं भी कम लागत पर खेला जा सकता है, जबकि रियल एस्टेट बहुत महंगा है। इसमें अन्य खेलों की तुलना में कम चोटें लगती हैं और कम सहनशक्ति की जरूरत होती है।

विज्ञापन

हरियाणा के इलेक्शन ऑफिसर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस का रिमाइंडर भेजा है। राहुल ने हरियाणा की वोटर सूची में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया था। इस पर चुनाव आयोग ने राहुल से सबूत मांगे थे। देश-दुनिया की बड़ी खबरें जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…

LIVE UPDATES

भारतीय युवा कांग्रेस का हल्ला बोल मार्च कल

भारतीय युवा कांग्रेस कल BJP और चुनाव आयोग द्वारा की जा रही वोट चोरी और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश के खिलाफ हल्ला बोल मार्च निकालेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में मार्च दोपहर 12 बजे निकाला जाएगा। भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय (5, रायसीना रोड, नई दिल्ली) से इलेक्शन कमीशन के कार्यालय तक मार्च जाएगा।

जेलेंस्की को अलास्का बुला सकता है व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस आगामी 15 अगस्त को जेलेंस्की को अलास्का आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है। उस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति पुतिन से प्रस्तावित है। हालांकि यह निश्चित नहीं है कि यदि जेलेंस्की बुलाए जाते हैं तो उनकी और पुतिन की आमने-सामने मुलाकात होगी या नहीं। व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप दोनों नेताओं के साथ त्रिपक्षीय शिखर बैठक के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान पुतिन से होने वाली उनकी द्विपक्षीय बैठक पर ही केंद्रित है।

राजस्थान में CMO को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर में अज्ञात व्यक्ति ने राजस्थान सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलने के घंटे भर के भीतर ही आरोपी को साइबर टीम ने डिटेन कर लिया। अब उसे जयपुर लाकर आगे की पूछताछ की जा रही है। अशोक नगर थानाधिकारी CMO पहुंच गए हैं। सीएमओ ऑफिस में अतिरिक्त पुलिस बल, फायर ब्रिगेड एवं एंबुलेंस लगा दी गई है।

प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद संजना हुईं बेहोश

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो जाने के बाद कांग्रेस सांसद संजना जाटव को आरएमएल अस्पताल लाया गया।

29 अगसत तक बढ़ी आसाराम की अंतरिम जमानत

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: जोधपुर में यौन उत्पीडन के आरोपी आसाराम का मामला में कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत बढाने का आवेदन स्वीकार कर लिया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम को अंतरिम राहत 29 अगस्त तक बढ़ा दी है।

प्रदर्शन में बैरिकेडिंग कूदकर गए अखिलेश यादव

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: एसआईआर और वोट चोरी के विवाद में इंडिया गंठबंधन ने सोमवार को मार्च निकाला। सभी नेता चुनाव आयोग ऑफिस तक मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने मार्च रोका तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। सपा नेता अखिलेश यादव बैरिकैडिंग से कूद गए।

शहीद दिवस पर राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पटना में शहीद दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री और कई मंत्रियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

2 बजे तक स्थगित हुई लोकसभा

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच 2 बजे तक लोकसभा स्थगित हो गई है। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष से कहा कि 14 दिन से आप लोग सदन नहीं चलने दे रहे हैं। महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा होनी है। आप तख्तियां लहरा रहे हैं।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अल्मोडा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, लैंडस्डाउन, रूड़की, रायवाला, कोटद्वार, रामनगर, काशीपुर, रानीखेत, लालकुआं तथा इनके आस-पास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है।

बीजेपी नेता असीम अरुण ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बीजेपी के मंत्री असीम अरुण ने पूर्व मुख्यमंत्री यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अच्छे नेताओं को पीछे बैठाते हैं और हल्ला करने वाले नेताओं को आगे बैठाते हैं। कहा कि साल 2047 में भारत को एक विकसित देश की श्रेणी में खड़ा करना है। उत्तर प्रदेश को एक विकसित की श्रेणी में खड़ा करना है। इसके लिए सरकार ने एक विजन डॉक्यूमेंट का ड्राफ्ट तैयार किया है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश को चुनाव आयोग ने बुलाया

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: वोट चोरी के आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को मिलने के लिए समय दिया है। इस दौरान जयराम के साथ 30 सर्वदलीय नेता भी शामिल रहेंगे।

किश्तवाड़ में सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के दुल क्षेत्र में भारतीय सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लगातार दूसरे दिन सेना ऑपरेशन चला रही है।

10 बजे पीएम मोदी सांसदों के आवासों का करेंगे उद्घाटन

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में नवनिर्मित 184 बहुमंजिला आवासों का पीएम मोदी आज उ‌द्घाटन करेंगे। यह आवास लोकसभा सदस्यों के लिए बनाए गए हैं। पीएम मोदी 10 बजे उद्घाटन करेंगे। आवासीय परिसर में स्थित टावर्स के नाम कोसी, कृष्णा, गोदावरी और हुगली रखे गए हैं। पिछले 11 सालों लोकसभा सदस्यों के लिए 344 नए आवास बनाये जा चुके हैं।

पटना में सौर ऊर्जी पैनल के गोदाम में लगी आग

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बिहार के पटना में सोमवार सुबह बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास एक सौर ऊर्जा पैनल गोदाम में आग लग गई। सूचना पर करीब 8-10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया है।

उत्तराकाशी को हर्षिल से जोड़ने वाला ब्रिज चालू

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तराखंड में 5 अगस्त को धराली और हर्षिल में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ में ब्रिज बह गया था। अब सेना ने पुल बना दिया है। इस पर ट्रैफिक की आवाजाही शुरू हो गई है। यह ब्रिज हर्षिल घाटी को सीधे उत्तरकाशी से जोड़ता है।

यूपी: आज से शुरू होगा विधानसभा सत्र, 24 घंटे चलेगी कार्यवाही

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: लखनऊ में सोमवार से उत्तर प्रदेश विधानसभा का चार दिवसीय मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। आज से UP विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। एक दिन 24 घंटे सदन की कार्यवाही चलेगी।

'पैडल एक किफायती खेल है', वर्ल्ड पैडल लीग 3 के शुभारंभ पर बोले सलमान

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: मुंबई में सोमवार को वर्ल्ड पैडल लीग (डब्ल्यूपीएल) सीजन 3 का शुभारंभ किया। इस मौके पर एक्टर सलमान खान ने कहा कि पैडल एक किफायती खेल है और इसे कहीं भी कम लागत पर खेला जा सकता है, जबकि रियल एस्टेट बहुत महंगा है। इसमें अन्य खेलों की तुलना में कम चोटें लगती हैं और कम सहनशक्ति की जरूरत होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ