Liquor News: शराब का सेवन करने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपकी जेब का बोझ हल्का हो सकता है। क्योंकि प्रीमियम क्वालिटी की शराब सस्ती हो सकती है और इसके रेट में 15 से 20 फीसदी की कटौती हो सकती है। है ना गुड न्यूज…
दरअसल कर्नाटक के एक्साइज विभाग जल्द ही नया कानून लागू करने जा रहा है। जून महीने में यह जानकारी दी गई थी कि कर्नाटक एक्साइज (एक्साइज ड्यूटी एंड फीस) संशोधन नियम 2024 जल्द ही प्रभावी होंगे। माना जा रहा है कि एक हफ्ते के भीतर नए नियम प्रभावी होंगे। अगर ऐसा होता है तो प्रीमियम शराब की कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है।
ये भी पढ़ेंः कैंपिंग ट्रिप, शराब पार्टी और एक Kiss… जान देकर चुकानी पड़ी थी युवती को कीमत
पड़ोसी राज्यों को टक्कर देने की कोशिश
डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक एक्साइज डिपार्टमेंट का फाइनल नोटिफिकेशन एक्साइज ड्यूटी स्लैब को कम कर देगी, इससे कर्नाटक में भारत में निर्मित शराब पर एक्साइज ड्यूटी 18 से गिरकर 16 फीसदी हो जाएगी। इसका असर ये होगा कि कर्नाटक में प्रीमियम शराब की कीमत पड़ोसी राज्यों के बराबर हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट में एक्साइज अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि सरकार की कोशिश कर्नाटक में बाहर से मंगाई जा रही शराब की खपत को कम करना है। साथ ही राज्य सरकार के राजस्व में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः रेस्टोरेंट में रात 11 बजे बाद नहीं परोसी जाएगी शराब, सरकार का बड़ा आदेश
कोरोना के बाद बढ़ी बीयर की खपत
पिछले दो साल से राज्य में बीयर की खपत बढ़ी है। कोरोना महामारी के बाद बीयर की बिक्री लगभग दो गुनी हो गई है। भयंकर गर्मियों के दिनों में भी लोग बीयर को ही प्राथमिकता देते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि नए नियम लागू होने के बाद भारत में निर्मित शराब बिक्री के मामले में बीयर मार्केट को टक्कर दे पाने में ज्यादा सक्षम होगी।
हालांकि एक्साइज विभाग के नए नोटिफिकेशन के 1 जुलाई से लागू होने की बात थी, लेकिन इंडस्ट्री के लोगों का मानना है कि राजनीतिक कारणों की वजह से इसमें देरी हो रही है। नोटिफिकेशन में देरी की वजह से मार्केट ठप पड़ा हुआ है। कर्नाटक स्टेट बीवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने नए परमिट जारी करने पर रोक लगा दी है। बाजार में अनिश्चितता की स्थिति के चलते बहुत सारी डिस्टिलरीज ने उत्पादन रोक दिया है।
संबंधित खबरें
BJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
21 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
1 hr agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
4 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
8 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
11 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
12 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोमवार को अयोध्या में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे सीएम योगी
14 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
21 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines