रेस्टोरेंट में रात 11 बजे बाद नहीं परोसी जाएगी शराब, सरकार का बड़ा आदेश; जानें कितने बजे तक मिलेगा खाना?

सीएम ने कहा कि मैं शराब के खिलाफ हूं, अगर शराब की दुकानें ज्यादा देर तक खुली रहेंगी तो लोग ज्यादा शराब पिएंगे।

liquor

liquor

विज्ञापन

Liquor shops shut at 11pm: ग्रेटर हैदराबाद के सभी रेस्टोरेंट में रात 11 बजे बाद शराब नहीं परोसी जाएगी। लेकिन इनमें रात 1 बजे खाना मिलेगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मत स्पष्ट है कि वे हैदराबाद में शराब को बढ़ावा नहीं देंगे, ऐसे में नियमों के अनुसार रेस्टोरेंट और दुकानों पर रात 11 बजे बाद शराब नहीं बेची जाएगी।

एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने किया था सवाल

दरअसल, मुख्यमंत्री एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के उस सवाल का विधानसभा में जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने पुलिस द्वारा लोगों को रात 11 बजे के बाद घरों से बाहर न निकलने देने और रात 11 बजे खाने-पीने की दुकानों को बंद करने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि शराब की दुकानों को नियम के अनुसार 11 बजे बंद करना ही होगा।

विज्ञापन

किसी को नहीं होंने देंगे लॉ एंड ऑर्डर की परेशानी

सीएम ने कहा कि मैं शराब के खिलाफ हूं, अगर शराब की दुकानें ज्यादा देर तक खुली रहेंगी तो लोग ज्यादा शराब पिएंगे। सीएम ने आधिकारिक तौर पर ग्रेटर हैदराबाद शराब की दुकानों रात 11 बजे बाद बंद करने का आदेश जारी किया है। विधानसभा में एआईएमआईएम नेता को जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि रात में किसी को लॉ एंड ऑर्डर की किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।

मेडचल-मलकाजगिरी जिलों के कुछ गांवों को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में जोड़ा गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में तीनों पुलिस आयुक्त कार्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा तेलंगाना सरकार ने मेडचल-मलकाजगिरी जिलों के कुछ गांवों को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में विलय करने का निर्णय लिया है। बता दें मेडचल-मलकाजगिरी जिले के अधिकांश हिस्से वर्तमान में जीएचएमसी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ