Liquor Prices Hike From 1 April 2024: आज से शराब पीने के शौकीनों को बड़ा झटका लगा रहा है, क्योंकि आज से देश में शराब महंगी हो गई है। दरअसल, आज से नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। इसके साथ ही नई एक्साइज पॉलिस भी लागू हो गई है। इससे बीयर, देसी और अंग्रेजी तीनों प्रकार की शराब के दामों में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तीनों राज्यों में सरकारों ने शराब के नए रेट जारी कर दिए हैं। शराब के ठेकेदारों को भी नोटिफिकेशन भेज दिया गया है। नए रेट आज से ही लागू होंगे। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश है।
यह भी पढ़ें:गैस सिलेंडर आज से सस्ता हुआ, जानें दामों में कितने रुपये की हुई कटौती?
क्यों बढ़े शराब के रेट?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गत 29 जनवरी को नई आबकारी नीति 2023-24 को मंजूरी मिली थी। मोदी कैबिनेट ने इस पर मुहर लगाई थी। नई आबकारी नीति के अनुसार, देश में शराब की लाइसेंस फीस 10 प्रतिशत बढ़ गई। एक्साइज रेट भी बढ़ाया गया है। इस वजह से ही देश में आज से शराब और बीयर महंगी हो गई। नई आबकारी नीति के तहत केंद्र सरकार ने अगले वित्त वर्ष में करीब 45 हजार करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य तय किया है। अब से पहले शराब के रेट जून 2022 में बढ़ाए गए थे। अब डेढ़ साल बाद एक बार फिर शराब के रेटों में इजाफा हुआ है, जिन्हें आज एक अप्रैल से लागू किया गया है।
यह भी पढ़ें:क्या हैं Congress की 5 मांगें? INDIA की महारैली के मंच से प्रियंका गांधी ने एक-एक करके गिनाई
उत्तर प्रदेश में कितने रुपये में मिलेगी शराब?
उत्तर प्रदेश में देसी शराब का पव्वा 5 रुपये महंगा हुआ है। यह अब 65 की बजाय 70 रुपये का मिलेगा। दूसरे प्रकार का पव्वा, जिसकी कीमत 75 रुपये थी, वह 15 रुपये महंगा हो गया है। यह पव्वा आज से 90 रुपये का मिलेगा। अंग्रेजी शराब का क्वार्टर 15 से 25 रुपये महंगा हुआ है। हॉफ और फुल बोतल भी महंगी मिलेगी। बीयर के कैन का रेट 10 रुपये बढ़ा है। बोतल के दामों में 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
छत्तीसगढ़ में कितनी महंगी हुई शराब?
छत्तीसगढ़ में भी आज से शराब महंगी हो गई है। प्रदेश में पव्वे से लेकर बोतल-कैन तक के दामों से 10 से 40 रुपये का इजाफा हुआ है। नई आबकारी नीति लागू करते हुए विष्णुदेव साय सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लगाए गए सभी सेस हटा दिए हैं। कोरोना काल के समय लगाए गए सभी टैक्स हटा दिए हैं। प्रदेश सरकार को आगामी वित्त वर्ष के लिए 11 हजार करोड़ का राजस्व जुटाने का टारगेट मिला है।
यह भी पढ़ें:BJP से कैसे छीनेंगे राजस्थान की सीटें? कांग्रेस और Rahul Gandhi का दमदार प्लान तैयार, देखें रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में कितनी महंगी हुई शराब?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में शराब के दामों में 150 से लेकर 200 रुपये का इजाफा हुआ है। नई आबकारी नीति लागू होते ही बीयर, शराब के दामों में 15 प्रतिशत का इजाफा हो गया। मोहन यादव सरकार को नए वित्त वर्ष के लिए करीब 15 हजार करोड़ के राजस्व का टारगेट मिला है। अकेले भोपाल के लिए 916 करोड़ का लक्ष्य मिला है।
संबंधित खबरें
'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
21 mins agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
3 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
5 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
5 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines