Why Lawrence Bishnoi Enemy Salman Khan : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जान पर एक बार भी बन आई है। रविवार तड़के उनके घर पर फायरिंग की गई। दबंग खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। इस बीच लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि ये अंतिम चेतावनी है। अगली बार खाली घर पर गोली नहीं चलेगी। हालांकि, New 24 इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। अब सवाल उठता है कि लॉरेंस बिश्नोई को किस बात की दुश्मनी है, जिसके लिए वह बार-बार सलमान खान को धमकी दे रहा है।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election से पहले पूर्व CM अशोक गहलोत की बहू क्यों बेचने लगीं सब्जी?
क्या है काला हिरण मामला
आपने काले हिरण के शिकार का मामला जरूर सुना होगा, जिसमें सलमान खान का नाम सामने आया था। ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान दबंग खान अपने साथी स्टार्स तब्बू, सोनाली बिंद्रे और सैफ अली खान के साथ जंगल घूमने गए थे। इस दौरान सलमान खान पर आरोप लगा कि उन्होंने काले हिरण का शिकार किया। इस मामले में उन्हें सजा मिली थी और वे फिलहाल जमानत पर हैं। हालांकि, दबंग खान ने अपने बयान में कहा था कि वे मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने हिरण का शिकार नहीं किया था।
Anmol Bishnoi Viral Post
किस बात पर चल रही है दुश्मनी
काले हिरण शिकार के मामले में लॉरेंस बिश्नोई की सलमान खान से दुश्मनी चल रही है। इसे लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि बिश्नोई समाज के लिए काला हिरण पूजनीय है और इसे लेकर कई मान्यताएं भी हैं। ऐसे में दबंग खान से वहां के लोग नाराज हैं। अगर सलमान खान वहां के मंदिर में जाकर माथा टेकर लोगों से माफी मांग लें तो उन्हें धमकी मिलनी बंद हो जाएगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : गुजरात की इस सीट से तय हो जाती है देश की सरकार, रोचक है ये संयोग
पहले भी सलमान खान को मिल चुकी है धमकी
आपको बता दें कि सलमान खान को पहली बार धमकी नहीं मिली है, बल्कि 2018 से धमकी का सिलसिला चल रहा है। पहले हल्की-फुल्की धमकी मिलती थी, लेकिन 2022 से दबंग खान को आधिकारिक रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी दी जा रही है। उनके पिता के नाम पर धमकी भरा पत्र आया, फिर 2023 में मेल के जरिए सलमान को धमकी मिली। आज फायरिंग के बाद धमकी भरा पोस्ट सामने आया है।
संबंधित खबरें
INDIA Bloc Rally LIVE Updates: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली; 10 लाख लोगों के आने का दावा
2 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
16 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines