Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Rajasthan Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव में जुट गई हैं। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार नए-नए तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहू हिमांशी गहलोत सड़क पर सब्जी बेचती हुई नजर आईं। आइए जानते हैं कि क्या पूरा माजरा?
कांग्रेस ने इस बार राजस्थान की जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया है। वैभव गहलोत के पक्ष में उनका पूरा परिवार सड़कों पर उतर गया है। वैभव गहलोत की मां, पत्नी और बेटी घर-घर जाकर लोगों से मिल रही हैं और वैभव गहलोत के लिए वोट मांग रही हैं। इस बीच हिमांशी गहलोत ने जालोर की सब्जी मंडी में अनोखे तरीके से चुनाव प्रचार किया। वे सड़क पर सब्जी बेचती हुई दिखीं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.