आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग में एक आतंकी ढेर हो गया। मारे गए आतंकी की पहचान सज्जाद तांत्रे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि लश्कर के आतंकी को बिजबेहरा इलाके में तलाशी अभियान के दौरान साथ ले जाया गया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की जिसमें सज्जाद को गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकी को तलाशी अभियान के दौरान एक ठिकाने की पहचान के लिए साथ ले जाया गया था। इसी दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने उसे गोली मार दी। फिलहाल, इलाके में छिपे आतंकियों का पता लगाने के लिए अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा, जब खोजी दल संदिग्ध ठिकाने की ओर पहुंचा तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जो कुलगाम के लश्कर सज्जाद तांत्रे के एक आरोपी को लगी, जो ठिकाने की पहचान के लिए खोज दल के साथ था। उसे एसडीएच बिजबेहरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सज्जाद ने दो मजदूरों पर किया था हमला
जानकारी के मुताबिक, लश्कर का आतंकी सज्जाद तांत्रे ने पूछताछ में खुलासा किया था कि इस साल 13 नवंबर को अनंतनाग के राखमोमेन, बिजबेहरा में उसने दो बाहरी मजदूरों पर हमला किया था, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने सज्जाद को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मॉड्यूल के आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: सरकार ने EC में अपना चेला बैठा रखा है, उन्हें भगाकर रहेंगे- खरगे
8 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines