Lashkar-E-Taiba Terrorist Killed In Kasur Pakistan: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को एक और बड़ा झटका लगा है। संगठन के रिक्रूटर ट्रेनर अब्दुल्ला शाहीन की पाकिस्तान के कसूर में मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अब्दुल्ला शाहीन को लश्कर-ए-तैयबा के जिहादी और उसके दोस्त जिहादी गुरु कहते थे। पिछले काफी समय से लगातार पाकिस्तान में छिपे मोस्ट वांटेड आतंकियों को किसी न किसी तरीके से मौत के घाट उतारा जा रहा है। उस सूची में अब अब्दुल्ला का नाम भी जुड़ गया है।
पाकिस्तान में चल रही टारगेट किलिंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले काफी समय से पाकिस्तान में टारगेट किलिंग चल रही है। आतंकियों को अज्ञात लोगों द्वारा मारा जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में 20 से ज्यादा हाई प्रोफाइल आतंकी मारे जा चुके हैं। गत 18 दिसंबर को लश्कर-ए-तैयबा के ‘ए’ ग्रेड आतंकी हबीबुल्लाह उर्फ भोला खान को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। वह लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद का करीबी रिश्तेदार था। उसका काम नए आतंकियों की भर्ती करना था। इससे पहले अज्ञात हमलावरों ने टैंक जिले में ही हाजी उमर गुल और उसके 2 साथियों की हत्या कर दी थी। गुल का काम संगठन के लिए पैसा इकट्ठा करके लाना था।
यह भी पढ़ें: कौन है Kiran Reddy, जो गुजरात मानव तस्करी का सरगना, अब फ्रांस फ्लाइट कांड से कनेक्शन आया सामने
पिछले कुछ महीनों में मारे गए आतंकी
- पाकिस्तान के कराची में आतंकी हंजला अदनान की गोलियां मारकर हत्या।
- खैबर पख्तूनख्वा में मलिक असलम वजीर की ब्लास्ट के जरिए हत्या। वजीर के साथ उसका बेटा और एक अन्य व्यक्ति भी मारा गया था।
- जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के करीबी मौलाना रहीम तारिक उल्ला की गोलियां मारकर हत्या।
- हाफिज सईद के करीबी अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की पाकिस्तान के बाजापुर में गोलियां मारकर हत्या।
- मुजफ्फराबाद की अथमुकाम तहसील में ख्वाज शाहिद उर्फ मियां मुजाहिद की हत्या।
- भारत के मोस्ट वान्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम की ‘डी कंपनी’ के गुर्गे मोहम्मद सलीम की हत्या।
- पठानकोट हमले के मास्टर माइंड शाहीद लतीफ और ISI एजेंट मुल्ला बाहौर उर्फ होर्मुज की हत्या।
- दाऊद मलिक, बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज, अबु कासिम, परमजीत सिंह पंजवड़, जहूर मिस्त्री, खालिद रजा और अब्दुल सलाम भट्टावी भी पाकिस्तान में मारे जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: टारगेट किलिंग या आपसी रंजिश; आखिर क्यों बारामूला में रिटायर्ड SSP को मारी गई गोली?
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
8 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
11 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
12 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
14 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
16 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
16 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
18 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
19 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
20 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines