---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कौन है Kiran Reddy, जो गुजरात मानव तस्करी का सरगना, अब फ्रांस फ्लाइट कांड से कनेक्शन आया सामने

Human Trafficking Row Latest Update: 303 भारतीयों को लेकर निकारागुआ जा रही फ्लाइट का कनेक्शन भी भारत से ही जुड़ रहा है। शक जताया गया है कि इस फ्लाइट को भेजने के पीछे किसी भारतीय का ही हाथ है, जानिए कौन है वो?

---विज्ञापन---

Nicaragua Flight Human Trafficking Row Latest Update: फ्रांस में 303 भारतीयों को लेकर दुबई से निकारागुआ जा रही फ्लाइट मानव तस्करी के शक में रोकी गई थी। इतने बड़े स्तर पर हो रही मानव तस्करी का कनेक्शन अब भारत से ही जुड़ रहा है। दरअसल गुजरात के डिंगुचा में 2022 में हुए मानव तस्करी केस के मास्टरमाइंड शशि किरण रेड्डी का हाथ इस फ्लाइट के पीछे बताया जा रहा है। इसमें 303 भारतीयों को निकारागुआ ले जाया जा रहा था, जिसमें से 96 लोग गुजरात से हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने यह शक जताया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, फ्रांस में रोकी गई फ्लाइट में सवार लोगों को वैट्री में हिरासत में लिया गया। यह फ्लाइट आज मुंबई पहुंच सकती है।

डिंगुचा से गए परिवार की हो गई थी मौत

डिंगुचा मामले में गुजरात के गांधीनगर शहर से कई लोगों को अवैध तरीके से कनाडा से ले जाया जा रहा था। इस दौरान अमेरिका बॉर्डर पर एक दंपति और उसके 2 बच्चों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान जगदीश पटेल, उसकी 37 वर्षीय पत्नी वैशाली और उनके 2 बच्चों 11 वर्षीय बेटी विहांगी और 3 वर्षीय बेटे धार्मिक के रूप में हुई। उनके शव 19 जनवरी 2022 को अमेरिकी सीमा से लगभग 12 मीटर दूर कनाडा के मैनिटोबा में एमर्सन के पास मिले थे। साल 2022 में हुए इस केस में शशि किरण रेड्डी को गुजरात पुलिस ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। इस मामले में रेड्डी का साथ महेंद्र डिंगुचा ने दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Houthi Attack Update: भारत ने हूती विद्रोहियों की निगरानी के लिए लाल सागर में तैनात किये 4 जहाज

15 साल से मानव तस्करी कर रहा रेड्डी

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, रेड्डी पिछले 15 सालों से मानव तस्करी कर रहा है। इस तरह की फ्लाइटों को विदेश आने-जाने में सहयोग कर रहा है। पिछले 2 महीनों में उसने 8 से 10 फ्लाइटों में करीब 800 भारतीयों को अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचाया है, लेकिन फ्रांस पुलिस के कारण पकड़ी गई इस फ्लाइट ने उसका पर्दाफाश कर दिया है। गुजरात में उसका साथी महेंद्र डिंगुचा है, जिसकी मदद से वह आज तक हजारों लोगों को अवैध तरीके से गुजरात से विदेशों में पहुंचा चुका है। जगदीश भाई पटेल के अमेरिका जाने के कागजात महेंद्र ने ही बनवाए थे। अब इन दोनों ने मिलकर 303 भारतीयों को निकारागुआ पहुंचाने की कोशिश की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कमाल हो गया! महिला ने 2 दिन में दिया 2 बच्चों को जन्म, जानें इस Rare Pregnancy Case के बारे में

First published on: Dec 25, 2023 08:09 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola