Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए रिकॉर्ड बुकिंग हुई, जिसके बाद सोमवार को मंदिर में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, 1,07,260 भक्तों ने सोमवार के लिए दर्शन का समय बुक किया है। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
सबरीमाला के विशेष अधिकारी हरिश्चंद्र नाइक ने कहा कि मंदिर पहुंचे भक्तों को नियंत्रित और अलग-अलग गुट में बांटकर पम्पा से सन्निधानम तक ले जाया जाएगा। इसके लिए हर प्वाइंट पर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। भक्तों की भीड़ के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियाती उपाय किए गए हैं। यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के अलावा, आरएएफ और एनडीआरएफ कर्मियों की सेवाओं का भी उपयोग किया जाएगा।
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का 97वां दिन, राहुल गांधी ने जीनापुर शुरू की पदयात्रा
दर्शन के लिए बढ़ाया गया समय
अधिकारियों ने कहा कि दर्शन का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। सबरीमाला दर्शन के लिए 13 दिसंबर को करीब 77,216 और 14 दिसंबर को 64,617 लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। शनिवार को शाम 5 बजे तक करीब 60,000 लोगों ने सबरीमाला दर्शन किए।
Gujarat New CM: भूपेंद्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के CM, मेमनगर के पार्षद से अब तक का ऐसा रहा सफर
पहले छह दिनों में 2.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
केरल देवस्वोम विभाग के मंत्री के राधाकृष्णन ने कहा कि इससे पहले 24 नवंबर को 2.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केरल के पतनमथिट्टा जिले के सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में चल रहे तीर्थयात्रा सीजन के पहले छह दिनों में दर्शन किए।
मंत्री ने कहा, “इस तीर्थयात्रा के पहले छह दिनों में 2,61,874 तीर्थयात्री सबरीमाला के दर्शन कर चुके हैं। संकेत हैं कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया शेड्यूल; 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा पहला चरण
4 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
35 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
8 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines