Karnataka Landslide Warning : देश के कुछ राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है तो कुछ में उमस वाली गर्मी पड़ रही है। साउथ में जमकर बादल बरस रहे हैं, जिससे केरल में लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आईं। भूस्खलन में अबतक 126 लोगों की जान चुकी है और कई लोग अब भी लापता हैं। केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों ने 800 लोगों की जान बचाई और अब भी राहत-बचाव का कार्य जारी है। केरल के बाद अब कर्नाटक में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
जानें आईएम का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कर्नाटक के पांच जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। शिवमोगा, उडुपी, चिकमगलुरु, दक्षिण कन्नड़ और कोडागु में जमकर बादल बरसेंगे। आईएमडी ने 31 सब डिवीजनों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने दक्षिण कन्नड़ में 31 जुलाई तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में बंद करने का आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में ‘गंदी’ उमस भरी गर्मी, UP-MP में उफान पर बह रही नदियां; आज 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट
उफान पर है नेत्रावती नदी
मौसम विभाग ने उत्तर कन्नड़ और हासन के लिए ऑरेंज एवं बेलगावी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तटीय कर्नाटक में भारी बारिश के चलते जलभराव हो गया है। कर्नाटक की नेत्रावती नदी उफान पर है, जिससे दक्षिण कन्नड़ जिले में घर पानी में डूब गए हैं। एनडीआरएफ और दमकल की टीमों को इलाके में तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें : सावधान! दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी; UP-महाराष्ट्र समेत 18 राज्यों के लिए रेड अलर्ट, देखें IMD का अपडेट
जून-जुलाई में बारिश से 5 लोगों की गई जान
दक्षिण कन्नड़ आपदा प्रबंधन टीम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून और जुलाई में भारी बारिश की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई और 106 घर बर्बाद हो गए थे। कर्नाटक सरकार ने लैंडस्लाइड से प्रभावित होने वाले इलाकों के लोगों के लिए शिविर कैंप लगाए हैं, जहां लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। आंकड़ों से पता चला कि आश्रय लेने वाले 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों या उनके रिश्तेदारों के यहां भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
10 mins agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
1 hr agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
1 hr agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
1 hr agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
2 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
3 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
5 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines