---विज्ञापन---

सावधान! दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी; UP-महाराष्ट्र समेत 18 राज्यों के लिए रेड अलर्ट, देखें IMD का अपडेट

Today Weather Forecast: दिल्ली में आज कहीं बारिश हो रही है, कहीं हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश होने का अलर्ट दिया हुआ है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

Today Delhi NCR Monsoon Forecast: मानसून के बादल भविष्यवाणी के अनुसार खूब बरस रहे हैं, लेकिन बारिश होने से जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। वहीं मुंबई-गुजरात के लोगों के लिए बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है। दिल्ली-NCR में आज सुबह भी बारिश हुई। हालांकि कहीं बारिश हुई, कहीं सिर्फ हवाएं चलीं, लेकिन राजधानी वासियों को उमस से राहत मिली। बीते दिन और बीती रात भी दिल्ली-NCR में खूब बारिश हुई।

 

---विज्ञापन---

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट

आज सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ इलाकों में बीते 2 दिन से हो रही बारिश से जलभराव की स्थिति भी है, लेकिन मुंबई और पुणे में बारिश टेंशन बनी हुई है। मौसम विभाग ने मुंबई में हाईटाइड और पुणे में 48 घंटे के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया हुआ है। पुणे में बीते दिन 66 साल में सबसे ज्यादा 24 घंटे में 114 मिलीमीटर बादल बरसे। मुंबई में समुद्र में करीब साढ़े 4 फीट ऊंची लहरें उठीं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए भी रेड अलर्ट है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

आइए जानते हैं कि आज देश का मौसम कैसा रहने वाला है…

दिल्ली में 3 दिन खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली और आस-पास के शहरों का मौसम आज कल और परसो भी खराब ही रहेगा। 3 दिन बादल बरसते रहेंगे। कहें तो वीकएंड पर मौसम सुहाना रहेगा। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। ऐसे मौसम में राजधानी का तापमान अधिकतम 35 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

आज 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आज 6 राज्यों गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा में बहुत ज्यादा भारी बारिश होने का रेड अलर्ट रहेगा। इसके अलावा छ्त्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कल इन राज्यों में अलर्ट रहेगा

मौसम विभाग ने कल 27 जुलाई को भी अच्छी बारिश होने की चेतावनी दी हुई है। कल भी महाराष्ट्र में भारी बारिश होने का अलर्ट रहेगा। उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय में भी बारिश हो सकती है।

First published on: Jul 26, 2024 07:03 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola