हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नागालैंड में लैंडस्लाइड; पहाड़ से गिरे विशाल चट्टानों ने कारों को कुचला, दो लोगों की मौत

विज्ञापन

Nagaland Landslide: नागालैंड में मंगलवार को बारिश के बीच भूस्खलन के दौरान कोहिमा-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ों से गिरी भारी चट्टानों ने तीन कारों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना चुमौकेदिमा में एक पुलिस चेकपोस्ट के पास हुई।

घटना के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक विशाल चट्टान एक के बाद एक दो कारों पर ऊंचाई से गिरती है। चट्टानों के भार से दोनों कारें पिचक जाती हैं। वीडियो में दो कारों के सामने एक और चट्टान को गिरते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद कार बायीं ओर खड़े एक ट्रक से जा टकरायी।

यह भी पढ़ेंः मणिपुर: दंगाईयों ने सैनिकों पर हमला कर हथियार लूटने की कोशिश की, सुरक्षा बलों ने रोका तो हुई झड़प; एक की मौत

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार कोहिमा से आ रही थी। पूरी दुर्घटना हादसे की शिकार कार के पीछे एक कार के डैश कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, घायलों का इलाज दीमापुर के रेफरल अस्पताल में चल रहा है। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola