Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Land-for-jobs scam case: लालू यादव से CBI की पूछताछ खत्म, रोहिणी आचार्य बोलीं-पापा को कुछ हुआ तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे

Land-for-jobs scam case: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में आज सीबीआई की टीम राजद सुप्रीमो लालू यादव से पूछताछ की। CBI की टीम उनकी बेटी मीसा भारती के घर पहुंची थी। CBI की टीम उनकी बेटी मीसा भारती के घर लालू से 3 घंटे सवाल-जवाब किए। लालू सिंगापुर में किडनी का इलाज कराने […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Mar 7, 2023 13:49

Land-for-jobs scam case: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में आज सीबीआई की टीम राजद सुप्रीमो लालू यादव से पूछताछ की। CBI की टीम उनकी बेटी मीसा भारती के घर पहुंची थी। CBI की टीम उनकी बेटी मीसा भारती के घर लालू से 3 घंटे सवाल-जवाब किए। लालू सिंगापुर में किडनी का इलाज कराने के बाद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर रह रहे हैं।

इसी बीच उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया। रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा कि पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी। पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है। यह सब याद रखा जाएगा। समय बलवान होता है, उसमें बड़ी ताकत होती है। यह याद रखना होगा। दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे। अब बर्दाश्त करने की सीमा जवाब दे रही है।

---विज्ञापन---

एक दिन पहले पटना में पूर्व CM राबड़ी देवी से उनके आवास पर CBI ने करीब साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ की थी। सीबीआई टीम ने जमीन के बदले नौकरी केस में पूछताछ की। उनकी बेटी मीसा भारती समेत 14 लोग आरोपी हैं। 15 मार्च लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।

बता दें कि यह मामला लालू प्रसाद के परिवार को तोहफे में जमीन देकर या जमीन बेचने के बदले में रेलवे में कथित तौर पर नौकरी पाने से संबंधित है। यह मामला तब का है, जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे।

 

First published on: Mar 07, 2023 01:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.