6 FIR, 4 राज्यों में वांटेड, गैंगस्टर पति...मनीषा चौधरी कौन और कैसे बनी बंबीहा गैंग की लेडी डॉन?

Lady Don Manisha Chaudhary: लेडी डॉन अनु के बाद एक और लेडी डॉन मनीषा चौधरी पुलिस के हाथ लगी है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग को टक्कर देने वाले बंबीहा गैंग की ऑपरेटर है। उसका पति कौशल चौधरी जेल में है, जिसके कहे अनुसार वह गैंग को चलाकर आतंक का एक नाम बन चुकी है।

Lady Don Manisha Chaudhary

हरियाणा STF में मुखबिर की सूचना पर मनीषा चौधरी को दबोचा।

Lady Don Manisha Chaudhary Crime History (विमल कौशिक): गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब और हरियाणा में कई वर्षों से अपना वर्चस्व कायम रखे हुए है, लेकिन आजकल बंबीहा गैंग गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है और उस गैंग की लेडी किलर के नाम से मशहूर मनीषा चौधरी खौफ बनी हुई है। मनीषा चौधरी को हरियाणा STF ने मानेसर से पकड़ा है। देवेंद्र बंबीहा तो याद हो होगा, जिसके नाम से बंबीहा गैंग ऑपरेट होता है। उसके गैंगवार में मरने के बाद हरियाणा के बदमाश कौशल चौधरी ने गैंग को कैप्चर कर लिया। साल 2021 में कौशल चौधरी गिरफ्तार हुआ तो जिम्मेदारी उसकी पत्नी मनीषा चौधरी ने संभाल ली, जो हरियाणा में लेडी डॉन और रैनसम क्वीन के नाम से मशहूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐप के जरिए गुर्गों से कॉन्टैक्ट करती मनीषा

मनीषा पति कौशल चौधरी की तरह किसी भी काम को अंजाम तक पहुंचाने तक कदम पीछे नहीं हटाती। यही वजह थी कि कौशल चौधरी के जेल की सलाखों के पीछे रहने के बावजूद बंबीहा गैंग एक्टिव है और बिश्नोई गैंग के लिए खतरा बना हुआ है। मनीषा ने बाकायदा अपनी गैंग के गुर्गों को निर्देश देने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया, जिसे ट्रैक कर पाना पुलिस के लिए भी आसान नहीं है। मनीषा जेल में बंद कौशल चौधरी के इशारे पर ही अपने गैंग के बदमाशों तक पहले मोबाइल पहुंचाती है। उस मोबाइल में यह ऐप इंस्टॉल रहता है, जिसके जरिये चैट करके वह निर्देश देती है। गुर्गों को उनके टास्क बांटती है। किसको धमकाना है? किस पर गोली चलानी है? किससे पैसे वसूलने हैं? सब कुछ ऐप के जरिए ही बताया जाता है।

विज्ञापन

मनीषा के खिलाफ 4 राज्यों में कई केस दर्ज

सूत्रों के मुताबिक, मनीषा को सारे निर्देश गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद उसका पति कौशल चौधरी ही देता आया है। विदेश में छिपे कौशल के भाई सौरभ, दोस्त अमित डागर और नीरज का सपोर्ट भी बंबीहा गैंग को मिलता है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग को टक्कर देने के लिए बंबीहा गैंग ने देश से विदेश तक गैंगस्टर्स ने हाथ मिला लिया है। मनीषा भी जेल में बंद रह चुकी है। मनीषा को लेडी डॉन यू हीं नहीं कहा जाता है। उसके खिलाफ पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में रंगदारी और हत्या के प्रयास के करीब 6 केस दर्ज हैं। इन राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश काफी समय से थी। बंबीहा गैंग में शामिल लड़कों पर 7 अक्टूबर को पंजाब के कपूरथला में गोलियां चलाने और 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप भी लगा हुआ है।

विज्ञापन

2 करोड़ की फिरौती मांगने के केस में गिरफ्तार

दिल्ली में इसी गैंग ने 5 करोड़ की फिरौती मांगी है। अब मनीषा को पुलिस पकड़ने में कामयाब रही, क्योंकि उसने एक होटल मालिक से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी और इस मामले में पुलिस उसके पीछे हाथ धोकर पड़ी थी। मनीषा 6 दिन के रिमांड पर है और इस दौरान गुरुग्राम पुलिस मनीषा से बंबीहा गैंग के राज उगलवाएगी। गुरुग्राम पुलिस ने मनीषा पर 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि पिछले कुछ महीनों से उसके निशाने पर पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के नामी कारोबारी थे। कौशल चौधरी गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा गांव का रहने वाला है और मनीषा गडौली गांव की रहने वाली है। वह कौशल चौधरी की दूसरी पत्नी है। कौश के खिलाफ 30 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ