---विज्ञापन---

Baba Siddique के कातिल का कबूलनामा, बताया क्यों किया NCP के सीनियर लीडर का मर्डर?

Baba Siddique Murder Case Update: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा है, जिसने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह भी कबूल लिया। इतना ही नहीं उसने शुभम लोनकर और अनमोल बिश्नोई के बारे में भी बात की। आइए जानते हैं कि शूटर शिव ने क्या बताया?

Baba Siddique Murder Case Accused Statement: महाराष्ट्र में NCP लीडर बाबा सिद्दीकी की गत 9 अक्टूबर को सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच केस की जांच कर रही हैं। वहीं अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीते दिन 10 नवंबर को उत्तर प्रदेश के बहराइच से मुंबई पुलिस ने शूटर शिव कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके साथ 2 अन्य लोगों को भी दबोचा गया है।

UP पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था और STF) अमिताभ यश ने बताया कि शिव कुमार नेपाल भागने की फिराक में था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने UP की स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मिलकर शिव कुमार को शरण देने और नेपाल भागने में मदद करने के आरोप में अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेशेंद्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। शिव कुमार 9 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही फरार था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:UP के बिजनौर में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी और बेटे की खून से सनी लाशें मिलीं फर्श पर

शूटर शिव कुमार ने यह खुलासे किए

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस पूछताछ में शिव ने बताया कि उसने अनमोल बिश्नोई के लिए बाबा सिद्दीकी को मार डाला। वह बिश्नोई गिरोह के लिए काम करने वाले शुभम लोनकर से पुणे में मिला था। पुणे में वह कबाड़ की दुकान पर काम करता था। शुभम लोनकर की दुकान उसकी दुकान के बगल में थी, इसलिए मुलाकात हो गई। बातों-बातों में उसे पता चला कि शुभम लोनकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है।

---विज्ञापन---

शिव ने बताया कि उसने स्नैपचैट के ज़रिए कई बार लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से बात करवाई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या करने के बदले में 10 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। शुभम लोनकर और मोहम्मद यासीन अख्तर ने हत्या के लिए हथियार, कारतूस, एक सिम (कार्ड) और एक मोबाइल फोन दिया। हत्या के बाद तीनों शूटरों को एक-दूसरे से बात करने के लिए नया सिम और मोबाइल फोन दिया गया।

यह भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौके पर मौत, खड़े कैंटर में घुसी कार

---विज्ञापन---

शिव ने पुलिस को यह सब भी बताया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिव ने बताया कि 9 अक्टूबर की रात को हत्या करने से पहले वे मुंबई में बाबा सिद्दीकी की रेकी कर रहे थे। जिस रात बाबा को गोलियां मारी, उस रात त्योहार के कारण पुलिस और लोगों की भीड़ थी, इसलिए 2 लोग मौके पर ही पकड़े गए, जबकि वह भागने में कामयाब हो गया था। फोन उसने रास्ते में ही कहीं फेंक दिया था और मुंबई से पुणे चला गया था। पुणे से झांसी-लखनऊ होते हुए बहराइच पहुंचा। रास्ते में किसी का फोन मांगकर अपने साथियों और हैंडलर से बात करता रहा।

शिव ने बताया कि ट्रेन में एक यात्री के फोन से अनुराग कश्यप से बात की तो उसने बताया कि अलिंदर, ज्ञान प्रकाश और आकाश ने मिलकर उसके नेपाल में छिपने का इंतजाम कर लिया है। यह जानने के बाद बहराइच पहुंचा और यहां से नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस को भनक लग गई और उन्हें दबोच लिया। शुभम लोनकर बाबा सिद्दीकी मर्डर केस का मास्टरमाइंड है। वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के निर्देश पर काम करता था। अनमोल कनाडा में रहता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कैसे हुई 6 लोगों की मौत? पढ़ें फर्रुखाबाद में हुए हादसे की इनसाइड स्टोरी

First published on: Nov 11, 2024 08:57 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola