Dehradun Accident: छोटी-सी चूक से 6 जिंदगियां खत्म, एक की चलती मिलीं सांसें

Dehradun Road Accident: देहरादून में आज हुए भीषण हादसे में 6 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। मरने वालों में 3 युवक और 3 युवतियां शामिल हैं, लेकिन हादसा इतना वीभत्स था कि देखने वालों की रूह कांप गई। आइए जानते हैं कि हादसा कब-कहां और कैसे हुआ?

Dehradun Accident

टक्कर ऐसी थी कि कार का पुर्जा-पुर्जा सड़क पर बिखर गया।

Dehradun Road Accident Inside Story: उत्तराखंड के देहरादून में बीती रात करीब 2 बजे ONGC चौक रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक इनोवा कार और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक से टकराने के बाद सड़क किनारे एक पेड़ से भिड़ गई। हादसे में 6 लोग मारे गए हैं, लेकिन ड्राइवर की एक चूक ने 6 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने हादसे का पूरा विवरण भी बताया कि कौन-किस साइड से आ रहा था और हादसा कैसे हुआ?

विज्ञापन

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पुर्जे तक निकलकर सड़क पर बिखर गए थे। वहीं कार में सवार 7 लोग बुरी तरह फंस गए। 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर घायल हुआ, लेकिन हादसे के बाद मौके पर जो मंजर देखने को मिला, उसे देखकर लोगों और पुलिस वालों की रूह कांप गई। छहों लाशें बहुत बुरी हालत में थीं। पुलिस ने किसी तरह कार को काटकर शवों को निकाला। हादसे का शिकार हुए लोग स्टूडेंट्स थे। SSP देहरादून अजय सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।

विज्ञापन

हादसा तेज स्पीड और ओवरटेकिंग के कारण

विज्ञापन

SSP अजय सिंह ने बताया कि कंटेनर ट्रक किशन नगर चौक की ओर से आ रहा था। इनोवा कार बल्लूपुर चौकी से आ रही थी, लेकिन कार की स्पीड बहुत तेज थी। किशन नगर चौक के पास कंटेनर ट्रक को कार ने क्रॉस करने की कोशिश की, लेकिन स्पीड इतनी तेज थी कि ड्राइवर दूरी का अंदाजा नहीं लगा पाया और कार ट्रक में पीछे से भिड़ गई। ओवर स्पीड और ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा हुआ है।

विज्ञापन

लाशों की हालत देखकर लोगों की तबियत बिगड़ी

SSP अजय सिंह ने बताया कि हादसे में 2 युवकों के सिर धड़ से अलग हो गए थे, जो सड़क पर पड़े मिले। एक युवती का चेहरा बुरी तरह जल गया। एक युवक ने हिम्मत करके उसके चेहरे को अपनी जैकेट से कवर किया। छहों लाशों की हालत देखकर किसी की हाथ लगाने की हिम्मत नहीं हुई। कार के पुर्जे इधर उधर बिखरे हुए थे। सड़क के दूसरे किनारे पर एक लड़की की लाश और कटा हुआ चेहरा पड़ा था।

इससे थोड़ी दूरी एक युवक का सिर पड़ा था। भगवान से लोग दुआ कर रहे थे कि ऐसी मौत दुश्मन को भी न मिले। हादसा इतना वीभत्स था कि देखकर पुलिस वालों और कई लोगों की तबियत खराब हो गई। हादसे में घायल युवक को इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया। किसी तरह लाशों को कवर करके एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

हादसे में मरने वाले और घायल स्टूडेंट्स

SSP अजय सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुए नौजवान स्टूडेंट्स थे, जिनमें 3 युवक और युवतियां थीं। 6 देहरादून निवासी और एक हिमाचल निवासी था। घायल युवक का नाम सिद्धेश अग्रवाल (25 साल) पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड देहरादून है।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान गुनीत (19 साल) पुत्री तेज प्रकाश सिंह निवासी 10A साई लोक GMS रोड देहरादून, कुणाल कुकरेजा (23 साल) पुत्र जसवीर कुकरेजा निवासी 359/1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर देहरादून, ऋषभ जैन (24 साल) पुत्र तरुण जैन निवासी राजपुर रोड देहरादून, नव्या गोयल (23 साल) पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड देहरादून, अतुल अग्रवाल (24 साल) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड देहरादून, कामाक्षी (20 साल) पुत्री तुषार सिंघल निवासी कावली रोड देहरादून के रूप में हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ