संसद में जिसकी स्पीच ने सबको किया था 'स्पीचलैस', बीजेपी ने आखिर उसे क्यों नहीं दिया टिकट?

Lok Sabha Election 2024: जामयांग त्सेरिंग नामग्याल 2019 में पहली बार लद्दाख से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। वे उस समय सुर्खियों में आए थे जब संसद में उन्होंने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पर जबरदस्त स्पीच दी थी।

जामयांग त्सेरिंग नामग्याल

जामयांग त्सेरिंग नामग्याल

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने लद्दाख लोकसभा सीट से ताशी ग्यालसन को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से वर्तमान में पार्टी के ही जामयांग त्सेरिंग नामग्याल सांसद हैं। बीजेपी ने उनका टिकट काटकर ताशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि राजनीतिक गलियारों में लद्दाख लोकसभा सीट से जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, एलएएचडीसी लेह के मुख्य कार्यकारी पार्षद एडवोकेट ताशी ग्यालसन और चा निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद स्टैजिन लाकपा का नाम उम्मीदवारी के लिए अटकलों में चल रहा था। बीजेपी ने आखिर आज सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस खत्म कर दिया और ताशी को अपना प्रत्याशी चुना है। आखिर ऐसी क्या वजह रही जिसकी वजह से बीजेपी ने अपने वर्तमान सांसद जामयांग का टिकट यहां से काट दिया।

विज्ञापन

संसद में दी थी जबरदस्त स्पीच

बता दें जामयांग त्सेरिंग नामग्याल 2019 में पहली बार लद्दाख से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। वे उस समय सुर्खियों में आए थे जब संसद में उन्होंने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पर जबरदस्त स्पीच दी थी। उनके बोलने के अंदाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह तक को उनका फैन बना दिया था।

विज्ञापन

यह भी जानें

जानकारी के अनुसार लद्दाख लोकसभा क्षेत्र का एरिया करगिल से लेह जिले तक फैला है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर कुल करीब 3 लाख से ज्यादा वोटर हैं। गौरतलब है कि लद्दाख लोकसभा सीट पर नामांकन करने की अंतिम तारीख 3 मई को है। 6 मई तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा और 4 जून को यहां मतगणना है।

विज्ञापन

जामयांग का क्यों कटा टिकट?

जानकारी के अनुसार जामयांग ने लंबे वक्त तक लद्दाख को केंद्र शासित राज्य बनाने के लिए काम किया। वे छात्र राजनीति से संसद तक पहुंचे थे। लेकिन ताशी ग्यालसन का अनुभव उन पर भारी पड़ा। ताशी स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के अध्यक्ष है। ताशी ग्यालसन की बीजेपी के दिग्गज नेताओं में गिनती होती है और वे लंबे समय से लेह और लद्दाख में पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ