हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CJP से टक्कर लेने आ गई 'लाल हिट जनता पार्टी', क्या है इस नए ग्रुप का मकसद?

LHJP vs CJP: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का विरोध करने के लिए एक और नया ग्रुप बनाया गया है, जिसका नाम ‘लाल हिट जनता पार्टी’ रखा गया है. एलएचजेपी का मकसद सीजेपी नेताओं के दावों को खारिज करना और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को सपोर्ट करना है.

विज्ञापन
अयान भटनागर ने शुरू की 'लाल हिट जनता पार्टी' (Photo-Instagram/@lalhitjantaparty09)

Laal Hit Janta Party: ‘लाल हित जनता पार्टी’ नाम का एक ग्रुप सामने आया है, जिसका मकसद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का विरोध है. आजकल सीजेपी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और उनके इस्तीफे की मांग कर रही है. एलएचजेपी ने 18 अक्टूबर को नई दिल्ली के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग के मालवीय स्मृति भवन में सदस्यों की एक बैठक आयोजित की. इसके प्रतिनिधियों ने संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा करने, लोकतंत्र को मजबूत करने और सार्वजनिक प्रदर्शनों में जिम्मेदार तरीके से भागीदारी सुनिश्चित करने का ऐलान किया.

इस ग्रुप का मकसद क्या है?

ग्रुप के संयोजक अयान भटनागर ने फिल्म निर्माता ऋचा गुप्ता, पवन नागपाल और अतुल गंगवार के साथ मिलकर सभा को संबोधित किया. ग्रुप ने युवाओं, खासकर Gen Z के सदस्यों से आग्रह किया कि वो शांतिपूर्ण प्रदर्शनों, तथ्यों पर आधारित बातचीत और कानूनी तरीकों के जरिए अपनी राय रखें.

यह भी पढ़ें- ‘प्लान B तैयार है’, CJP का बड़ा दावा, तिरंगा मार्च के बाद अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?

विज्ञापन

इनका मोटो है, ‘राष्ट्र सर्वोपरि, संविधान का सम्मान, लोकतंत्र हमारी पहचान.’ इसका नाम एक कीड़े मारने वाले ब्रांड की ओर एक सटीरिकल इशारा लगता है, जो CJP के नाम रखने के तरीके से मिलता-जुलता है. भटनागर ने कहा कि इस संगठन का गठन चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि CJP के प्रदर्शनों का विरोध करने के लिए किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्रोटेस्ट से संवैधानिक संस्थाओं में लोगों का भरोसा कम होता है और कमर्शियल एक्टिविटीज में रुकावट आती है.

बिजनेस का नुकसान और राजनीतिक आरोप

इस ग्रुप के स्पीकर्स ने दावा किया कि दिल्ली के कमर्शियल इलाकों में हो रहे प्रदर्शनों से व्यापारियों पर बुरा असर पड़ा है, खासकर त्योहारों के दौरान खरीदारी के सीजन में. पत्रकार पवन नागपाल ने आरोप लगाया कि इससे 3000 करोड़ रुपये का व्यावसायिक नुकसान हुआ है और ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.

विज्ञापन

भटनागर ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की भी आलोचना की. उन्होंने तर्क दिया कि सिर्फ इसलिए कि कोई ग्रुप बड़ी भीड़ इकट्ठा कर लेता है, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों पर दबाव नहीं डाला जाना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रदर्शनों के जरिए उस ‘सत्ता परिवर्तन’ को हासिल किया जा सकता है, जिसकी बात वकील प्रशांत भूषण ने की थी?

शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक भागीदारी की अपील

एलएचजेपी ने आरोप लगाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गलत सलूक किया है. उन्होंने कानून लागू करने वाली एजेंसियों का अधिक सम्मान करने की अपील की. ​​इसके प्रतिनिधियों ने नागरिकों से गुजारिश की कि वो सिर्फ सोशल मीडिया अभियानों तक सीमित न रहें, बल्कि संवैधानिक सिद्धांतों का पालन करते हुए सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रूप से हिस्सा लें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola