Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Janmashtami 2022: देशभर में आज मनाया जा रहा है जन्माष्टमी का पावन त्योहार, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम दिग्गजों ने दी ये शुभकामनाएं

Janmashtami 2022: आज कृष्ण कन्हैया का जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में आज जन्माष्टमी का पावन त्योहरा मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी का पर्व भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस खास मौके पर मथुरा के साथ-साथ देश के कृष्णा मंदिरों में सुबह से ही ‘हरे रामा हरे […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Aug 19, 2022 09:49

Janmashtami 2022: आज कृष्ण कन्हैया का जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में आज जन्माष्टमी का पावन त्योहरा मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी का पर्व भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस खास मौके पर मथुरा के साथ-साथ देश के कृष्णा मंदिरों में सुबह से ही ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ के जयकारे गुंज रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है।

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है ‘जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्‍ण की जीवन लीला से लोक-कल्‍याण हेतु निष्काम कर्म करने की शिक्षा मिलती है। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व हम सभी को मन, वचन और कर्म से सबके हित को प्राथमिकता देने की प्रेरणा प्रदान करे।’

---विज्ञापन---

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!’

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।’

कांग्रेस राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है ‘समस्त देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी कामना है कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। देवकीनंदन भगवान श्रीकृष्ण जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे। जय श्री कृष्णा।’

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समारोह में शामिल होंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। धर्म स्थापना, लोक-संरक्षण, शांति व सामूहिकता के प्रति अखिल विश्व-चेतना का पथ-प्रदर्शित करने वाले, यशोदानंदन, भुवन मोहन कन्हैया चराचर जगत का कल्याण करें, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!’

आपको बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन के मंदिरों की छटा देखते ही बन रही है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

First published on: Aug 19, 2022 08:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.