Kolkata Rape Murder Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को रेप मर्डर केस में दो गिरफ्तारियां की हैं। ये गिरफ्तारी थाने के एसएचओ अभिजीत मंडल और पूर्व प्रिंसिपल की हुई हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संदीप कुमार घोष पर कोलकाता में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में सबूतों से छेड़छाड़ करने और FIR दर्ज करने में देरी करने का आरोप है।
1- अभिजीत मंडल ताला पुलिस स्टेशन में स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) के पद पर हैं। अभिजीत को शनिवार देर रात मेडिकल टेस्ट के लिए बीआर सिंह अस्पताल लाया गया था। टेस्ट के बाद यहीं से CBI उन्हें कोलकाता के स्पेशल क्राइम ब्रांच ले गई। संदीप घोष और अभिजीत मंडल की गिरफ्तारी के बाद प्रर्दशन कर रहे डॉक्टरों ने CBI के इस कदम की सराहना करते करते हुए तालियां बजाईं।
2- संदीप घोष और अभिजीत मंडल समेत इस मामले में अब तक 3 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, CBI को ऐसे डॉक्यूमेंट मिले हैं जिसमें इस बात की जानकारी मिली है संदीप घोष का एक लेटर शामिल है। इस लेटर कोसंदीप घोष ने 10 अगस्त को स्टेट पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट को लिखा था। इसमें सेमिनार हॉल से लगे कमरे और टॉयलेट का रेनोवेशन करने को कहा गया था।
3- इस लेटर के बाद ही PWD स्टाफ ने सेमिनार हॉल में काम शुरू कर दिया था। हालांकि, इसी दौरान के के खुलने के बाद कॉलेज स्टूडेंट्स ने बड़े पैमाने पर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके चलते रेनोवेशन के काम को वहीं रोकना पड़ा। अधिकारियों का इस लेटर को लेकर कहना है कि इससे साफ होता है कि घोष को हॉल में काम कराने की जल्दबाजी थी।
4- स्वास्थ्य भवन के सामने जूनियर डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच ममता बनर्जी ने शनिवार दोपहर स्वास्थ्य भवन के बाहर अचानक दौरा किया। उन्होंने डॉक्टर्स को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा और उनसे बातचीत के लिए आने को कहा। ममता ने कहा कि ‘जब आप बारिश के बीच सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो मेरी रातों की नींद उड़ गई है।’
5- बातचीत के आमंत्रण का जूनियर डॉक्टरों ने स्वागत किया। शाम को राज्य के मुख्य सचिव ने 15 डॉक्टरों की एक टीम को 6 बजे कालीघाट में मुख्यमंत्री आवास पर चाय के लिए आमंत्रित किया। डॉक्टर्स शाम लगभग 6.40 बजे दो वीडियोग्राफरों के साथ प्रतिनिधियों की एक टीम के साथ बनर्जी के आवास पर पहुंचे लेकिन वो ममता से मिल नहीं सके।
6- इसके बाद बनर्जी ने रात करीब साढ़े आठ बजे लगातार बारिश के बीच बाहर इंतजार कर रहे प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम पूरी बैठक की वीडियोग्राफी करेंगे और सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद रिकॉर्डिंग आपके साथ साझा करेंगे। आप मुझ पर भरोसा कर सकते हैं, मैं गुमराह नहीं करूंगी।
7- इस केस में सुवेंदु अधिकारी ने संदीप घोष और अभिजीत मंडल की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इनकी गिरफ्तारी से साफ हो गया है कि पुलिस सबूतों से छेड़छाड़ में सीधे तौर पर शामिल थी। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए, और उन्होंने ममता बनर्जी के इस्तीफे की भी बात की।
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 mins ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
58 mins ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
1 hr agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
3 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
3 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
5 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
7 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
8 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
8 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines