Kolkata News: बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता, भारत-बांग्लादेश बाॅर्डर पर पकड़ा तस्करी का 2.78 करोड़ का सोना
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

कोलकाता से अमरदेव पासवान की रिपोर्टः बीएसएफ ने दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145 वीं वाहिनी के जवानों ने इंटरनेशनल बाॅर्डर पर एक तस्कर को 4 हजार 667 ग्राम सोने के 40 बिस्किटों के साथ पकड़ा। बीएसएफ के द्वारा जब्त सोने की कुल कीमत 2 करोड़ 78 लाख 57 हजार 561 रुपए है।
बीएसएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ड्यूटी पर तैनात जवानों को सूचना मिली की एक तस्कर ट्रक में आईसीपी पेट्रापोल के रास्ते भारत में सोने की तस्करी करने वाला है। बीएसएफ के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जवानों की टीम गठित की गई।
कुछ समय बाद एक बांग्लादेशी ट्रक ने भारत की सीमा में प्रवेश किया। बीएसएफ की टीम ने ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मछली के बक्से के पीछे 40 सोने के बिस्किट बरामद हुए। जवानों ने तुरंत ट्रक चालक और सोने को पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर की पहचान सुशंकर दास, जिला सतखिरा, बांग्लादेश के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी तस्कर ने खुलासा किया कि वह 15 साल से ट्रक चला रहा है। ट्रक के मालिक सफीकुल इस्लाम ने सतखिरा से इस ट्रक में मछलियां लोड की थी। इसके बाद ये मछलियां कोलकाता में सौंपनी थी। लेकिन बाॅर्डर में प्रवेश करते ही बीएसएफ की सर्चिंग टीम ने उसे सोेने के बिस्किटों के साथ दबोच लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: