Mamata Banerjee Bomb Threat Rumors: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता अभिषेक बनर्जी के घर के पास से दो लावारिस डिब्बे मिले हैं। इनमें बम होने की आशंका जताई जा रही है, जो अभिषेक के घर से करीब 100 मीटर दूर मिला है। वहीं दूसरा बॉक्स ममता बनर्जी के घर से करीब 500 मीटर दूर मिला है। पुलिस ने इस बात की सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जहां बम मिले हैं वो इलाका ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र में आता है।
सुरक्षा के मद्देनजर अभिषेक बनर्जी के घर की सड़कें हुई बंद
पुलिस को जैसे ही ये खबर मिली तो वो सतर्क हो गई और सुरक्षा के मद्देनजर अभिषेक बनर्जी के घर की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। बम की खबर से सनसनी फैल गई और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। जैसे ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा तो वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
यह भी पढ़ें: Plane Crash: हवा में क्रैश स्मॉल प्लेन 4000 फीट नीचे गिरा, टैक्सास में ऐसे हुआ हादसा
डिब्बों में से क्या मिला
बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच बंद कार्टून बॉक्स की जांच की। लेकिन अच्छी बात ये रही कि उसमें कोई बम या ऐसा कोई भी नुकसान पहुंचाने वाला सामान नहीं था। उस डिब्बे में दवाईयां भरी हुई थी। ऐसे में सभी ने राहत की सांस ली, लेकिन इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि ये किसी की शरारत ही है, ताकी डर का माहौल बनाया जा सके।
ममता बनर्जी ने लिए बड़े फैसले
बीते दिन ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में राज्य के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों के वेतन में बढ़ोतरी करने की बात कही। इसके साथ ही 12 जूनियर डॉक्टरों के लिए जो मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के हैं के सस्पेंशन को भी खत्म करने की बात कही जो एक बड़ा ऐलान था।
बंगाल में चुनाव लड़ने पर क्या बोले थे अभिषेक
वहीं टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भी हाल ही में कहा था कि वो साल 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने की नीति बनाई है।
यह भी पढ़ें: भूकंप से फिर हिली धरती, कोलकाता में इतनी तीव्रता के झटके किए गए महसूस
संबंधित खबरें
'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
36 mins agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
44 mins agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
1 hr agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
4 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
4 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
5 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
11 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines