kolkata Doctor Rape Murder Case : कोलकाता रेप-मर्डर मामले में नया मोड़ आ गया। सीबीआई को आरोपी संजय रॉय से सच्चाई उगलवाने की इजाजत मिल गई। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी ने आरोपी के पॉलीग्राफी टेस्ट कराने को लेकर एक याचिका दायर की थी, जिसकी इजाजत अदालत ने दे दी। अब आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा।
कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज के कैंपस में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। अब सीबीआई ने आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया। जांच एजेंसी को अदालत से आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की इजाजत मिल गई। इस टेस्ट से पता चलेगा कि आरोपी सच बोल रहा है या झूठ। इससे पहले संजय रॉय का मनोवैज्ञानिक टेस्ट कराया गया था।
यह भी पढ़ें : ‘प्रदर्शन के नाम पर बॉयफ्रेंड के साथ घूमो या फिर…’, TMC सांसद ने डॉक्टरों को दी चेतावनी
क्या है पॉलीग्राफी टेस्ट?
आमतौर पर पॉलीग्राफी टेस्ट को लाई डिटेक्टर टेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। इस टेस्ट में आरोपी के हार्ट रेट, बीपी, स्किन कंडक्टिविटी की जांच पड़ताल की जाती है और पता लगाया जाता है कि आरोपी के बयान में कितनी सच्चाई है और वह कितना झूठ बोल रहा है।
यह भी पढ़ें : Video: ‘अपनी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरना सीएम की कमजोरी’, ममता बनर्जी पर कौन भड़का?
पूर्व प्रिंसिपल के बयान में मिली गड़बड़ी
इससे पहले सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि उनके बयान में गड़बड़ी पाई गई। पीड़ित परिवार और पूर्व प्रिंसिपल के बयान अलग-अलग हैं। इस पर जांच एजेंसी ने फिर से संदीष घोष को बुलाया और उनके बयान दर्ज किए।
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
31 mins agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
1 hr agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 hr agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
1 hr ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
2 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
2 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
2 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
2 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
3 hrs ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines