Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Kolkata Doctor Rape Murder Case : पूरे देश में कोलकाता रेप-मर्डर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर देशवासियों में आक्रोश व्याप्त है। आईएमए से जुड़े डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता कांड पर राजनीति भी तेज हो गई, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला। आइए वीडियो में देखते हैं कि चिराग पासवान ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ही अपनी सरकार और प्रशासन के खिलाफ मुख्यमंत्री होने के बावजूद सड़क पर उतरती हैं। इस तरह वे जनता को न्याय का विश्वास दिला रही हैं या फिर उनके अंदर डर का माहौल पैदा कर रही हैं। ये ममता बनर्जी की कमजोरी को दर्शाता है। ये समझ से परे है कि एक राज्य की मुख्यमंत्री अपनी ही सरकार, शासन, प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतर जाती हैं। इससे यह पता चलता है कि सीएम के कंट्रोल में कानून व्यवस्था नहीं है, इसलिए पश्चिम बंगाल में इतनी अराजकता का माहौल है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.