---विज्ञापन---

देश angle-right

Kolkata Case: डॉक्टर की आंखों से क्यों निकल रहा था खून? ऑटोप्सी रिपोर्ट ने खोले कई राज; 10 पॉइंट्स

Kolkata Rape-Murder Case Big Updates : कोलकाता के सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई बड़े सवालों के जवाब तो मिल गए हैं लेकिन ये जवाब ऐसे हैं जिन्हें सुनकर कोई भी कांप जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

Kolkata Rape-Murder Case : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं जो बेहद परेशान करने वाली हैं। मामले में मुख्य आरोपी सिविक वॉलंटियर संजय रॉय है जिसे गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि डॉक्टर की आंखों से खून निकलता देखा गया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका कारण भी सामने आ गया है। इस ट्रेनी डॉक्टर का शव बीते शुक्रवार की सुबह अस्पताल के सेमिनार रूम में मिला था। बता दें कि इस अस्पताल का संचालन राज्य सरकार करती है। मामले में संजय रॉय की गिरफ्तारी शनिवार को हुई थी।

दरअसल, महिला डॉक्टर की ऑटोप्सी रिपोर्ट ने कई सवालों से पर्दा उठाने का काम किया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती ऑटोप्सी रिपोर्ट ने बता दिया था कि ट्रेनी डॉक्टर का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या की गई थी। इस तरह साफ हो गया कि उसने आत्महत्या नहीं की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी दोनों आंखों के साथ मुंह से ऊी खून बह रहा था। प्राइवेट पार्ट्स से भी ब्लीडिंग हो रही थी। इसके अलावा उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ, रिंग फिंगर और होठों पर भी चोट के निशान थे। पुलिस के अनुसार अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस बैरक गया था और शुक्रवार सुबह तक वहीं सोता रहा था। पढ़िए केस के 10 बड़े पॉइंट्स।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

कोलकाता रेप-मर्डर केस के 10 बड़े अपडेट्स

1. जांच में इस बात के संकेत मिले हैं कि आरोपी संजय रॉय ने महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न करने और उसे बुरी तरह चोट पहुंचाने के बाद गला घोटकर उसकी जान ले ली थी। पुलिस के अनुसार हत्या शुक्रवार तड़के 3 से सुबह 5 बजे के बीच की गई थी।

2. पुलिस का कहना है कि पता चला है कि संजय रॉय पोर्नोग्राफी का लती था और उसके मोबाइल फोन में भी इस तरह के कई वीडियोज मिले थे। साथ ही एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि संजय रॉय कोलकाता पुलिस की वेलफेयर यूनिट का सदस्य भी था।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: क्या ड्रग्स और सेक्स रैकेट से जुड़े हैं तार? केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा

3. संजय रॉय (33) साल 2019 में कोलकाता पुलिस के साथ एक सिविक वॉलंटियर (नागरिक स्वयंसेवी) के तौर पर जुड़ा था। पुलिस के अनुसार उसकी कम से कम चार बार शादी हो चुकी है। उसे वूमेनाइजर (महिलाओं का शौकीन) के तौर पर भी देखा जाता था।

---खबर नीचे जारी है---

4. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय के फोन में मिला पोर्नोग्राफी कंटेंट बहुत डिस्टर्बिंग और हिंसक था। अधिकारी ने कहा कि हमें उसकी मानसिक स्थिति को लेकर हैरानी है क्योंकि ऐसी चीजें देखना बिल्कुल प्राकृतिक नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---

5. जांच के दौरान पचा चला कि संजय रॉय अपनी पत्नियों के साथ भी सही से व्यवहार नहीं करता था। अपनी पत्नियों को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का उसका इतिहास रहा है। जानकारी के अनुसार वह अपनी सभी पत्नियों के साथ जमकर मारपीट किया करता था।

ये भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर केस के सात अनसुलझे सवाल, कौन देगा जवाब

---खबर नीचे जारी है---

6. संजय के पड़ोसियों के अनुसार उसकी पहली पत्नी बेहाला की थी और दूसरी पत्नी पार्क सर्कस की रहने वाली थी। तीसरी शादी उसने बैरकपुर की एक लड़की के साथ की थी लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला। फिर अलीपुर इलाके की एक लड़की से उसने फिर शादी की।

7. आरोपी संजय एक ट्रेन्ड बॉक्सर भी है। समय के साथ उसने कुछ सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बना लिए थे। इसके बाद उसे कोलकाता पुलिस वेलफेयर बोर्ड में भेज दिया गया था और आरजी कर अस्पताल में पुलिस आउटपोस्ट पर तैनाती दी गई थी।

---खबर नीचे जारी है---

8. मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स ने सवाल उठाया है कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस केस को सॉल्व करने के लिए 7 दिन की डेडलाइन क्यों सेट की है? उन्होंने यह भी कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं पूरी हो जाती हैं, हम अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें: अस्पताल के HOD ने पीड़िता के परिजनों से क्यों छिपाया  बड़ा राज?

---खबर नीचे जारी है---

9. इसे लेकर पूरे देश के सरकारी अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल जारी है। इसकी वजह से देश के कई हिस्सों में ओपीडी सेवाओं और नॉन इमरजेंसी सर्जरीज पर प्रभाव पड़ा है। कोलकाता में पिछले 3 दिन से जूनियर डॉक्टर सिर्फ इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

10. उधर, संजय रॉय की मां मालती राय अपने बेटे को कसूरवार मानने के लिए तैयार नहीं हैं। मालती ने कहा कि इस मामले में और भी आरोपी हो सकते हैं। इसमें संजय अकेला नहीं है। वह घर की सारी जिम्मेदारी उठाता था। उसने अपनी पत्नी का इलाज कराया जिसे कैंसर था।

ये भी पढ़ें: आखिर क्या हैं प्लेन से निकलती सफेद लाइनें? धरती के लिए हो सकती हैं खतरनाक!

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के बाद अब थाईलैंड में सियासी तूफान, सत्ता से बाहर कर दिए गए पीएम

ये भी पढ़ें: ईरान ने क्यों खाई है इजराइल के खात्मे की कसम, किसकी सेना है ज्यादा ताकतवर?

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Aug 14, 2024 10:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola